TOP BANNER
Sponsored

बी एन एस डीएवी में होली महोत्सव का आयोजन

गिरिडीह : बी एन एस डी ए वी पब्लिक स्कूल में सोमवार को होली महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इसमें नर्सरी से लेकर कक्षा दो तक के विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। छात्रों ने एक दूसरे को रंग गुलाल लगाकर खुशियां मनाई तथा भाईचारे का संदेश दिया। सभी बच्चे विभिन्न प्रकार के रंगों में

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Mar 14, 2022 Mar 14 35 Views
Share

गिरिडीह : बी एन एस डी ए वी पब्लिक स्कूल में सोमवार को होली महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इसमें नर्सरी से लेकर कक्षा दो तक के विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। छात्रों ने एक दूसरे को रंग गुलाल लगाकर खुशियां मनाई तथा भाईचारे का संदेश दिया। सभी बच्चे विभिन्न प्रकार के रंगों में सराबोर नजर आए।

इस मौके पर क्षेत्रीय निदेशक सह प्राचार्य डीएवी पब्लिक स्कूल झारखंड जोन एच के डॉ पी हाजरा ने कहा कि रंगों का त्योहार होली आपस में प्रेम और भाईचारा बढ़ाने का संदेश देता है। इस अवसर पर उन्होंने यह भी बताया कि यह विभिन्न प्रकार के रंग जिस प्रकार आपस में मिलकर एक हो जाते हैं उसी प्रकार होली के इस पावन पर्व पर विभिन्न जाति धर्म संप्रदाय के लोग भी आपसी भेदभाव और मनमुटाव को भूल कर आपस में गले लग जाते हैं। इस प्रकार यह त्यौहार आपसी भाईचारा प्रेम और एकता को बढ़ावा देता है।

इस अवसर पर उन्होंने खुद कुछ बच्चों को रंग लगाकर उन्हें होली की शुभकामनाएं दी। होली महोत्सव को सफल बनाने में विद्यालय के सभी शिक्षक और शिक्षिकाओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

MIDDLE
Sponsored
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories