TOP BANNER
Sponsored

नाली में घूसा ट्रैक्टर, गिरने से 3 मजदूर जख्मी, 1 रेफर

गावां, गावां थाना क्षेत्र के आलमपुर में ट्रैक्टर दुर्घटना में महिला समेत तीन मजदुर घायल हो गए। घटना के संबंध में बताया जाता है कि मंझने के चिहुंटिया गांव से ट्रैक्टर पर खपड़ा लाद कर ट्रैक्टर ककड़ियार जा रहा था। इसी क्रम में आलमपुर के पास ट्रैक्टर अनियंत्रित हो गई और उसका अगला पहिया सड़क

Gawan Block Avatar
By Gawan Block Feb 25, 2022 Feb 25 62 Views
Share

गावां, गावां थाना क्षेत्र के आलमपुर में ट्रैक्टर दुर्घटना में महिला समेत तीन मजदुर घायल हो गए। घटना के संबंध में बताया जाता है कि मंझने के चिहुंटिया गांव से ट्रैक्टर पर खपड़ा लाद कर ट्रैक्टर ककड़ियार जा रहा था। इसी क्रम में आलमपुर के पास ट्रैक्टर अनियंत्रित हो गई और उसका अगला पहिया सड़क किनारे बनी नाली से चली गई।

इससे ट्रैक्टर दुर्घटनग्रस्त हो गई। घटना में ट्रैक्टर पर सवार बाजा बेसरा, प्रीति देवी और गोविंद बेसरा सड़क पर गिर कर घायल हो गए। बाद में स्थानीय लोगों ने सभी घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से गावां सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुुंचाया, जहां घायलों का प्राथमिक उपचार किया गया। घायलों में गोविंद बेसरा को बायां पैर में गंभीर चोट आई है। उसका गावां सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए गिरिडीह रेफर कर दिया गया है। वहीं घटना में घायल हुए अन्य दो प्रीति देवी और बाजा बेसरा को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया।

( इनपुट : सागर गुप्ता)

MIDDLE
Sponsored
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories