AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

गावां : मनरेगा योजना में JCB चलाने के मामले में बड़ी कार्रवाई, मुखिया, पंचायत सचिव समेत कई पर FIR दर्ज

गावां : गावां थाना पुलिस ने मनरेगा योजनाओं में टीसीबी निर्माण में जेसीबी मशीन के प्रयोग करने के आरोप में कार्यकारी मुखिया, पंचायत सचिव, रोजगार सेवक आदि पर प्राथमिकी दर्ज किया है। उक्त संबंध में गावां बीपीओ दीपक कुमार के आवेदन पर कार्यवाही की गई है। मामले में सामाजिक आंकेक्षण दल के सदस्य बीरेंद्र कुमार


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

गावां : गावां थाना पुलिस ने मनरेगा योजनाओं में टीसीबी निर्माण में जेसीबी मशीन के प्रयोग करने के आरोप में कार्यकारी मुखिया, पंचायत सचिव, रोजगार सेवक आदि पर प्राथमिकी दर्ज किया है। उक्त संबंध में गावां बीपीओ दीपक कुमार के आवेदन पर कार्यवाही की गई है।

मामले में सामाजिक आंकेक्षण दल के सदस्य बीरेंद्र कुमार के द्वारा प्रस्तुत किए गए जांच प्रतिवेदन के आधार पर कार्यवाही की गई है। आरोप है कि सेरुआ पंचायत के चेरवा में तीन योजनाओं मुनिया देवी, लालमन यादव एवं शांति देवी की जमीन पर टीसीबी निर्माण में मनरेगा अधिनियम के विरुद्ध जेसीबी मशीन का प्रयोग किया गया। साथ ही जमडार के ग्राम तराई में कुल चार योजनाओं अनिल यादव, दिनेश प्रसाद यादव, मसोमात फुलवा देवी एवं कमली देवी के खेत के बगल में टीसीबी निर्माण में जेसीबी का प्रयोग किया गया।
उक्त जांच प्रतिवेदन के आधार पर सेरुआ के कार्यकारी मुखिया पार्वती देवी, पंचायत सचिव संजय कुमार, ग्राम रोजगार सेवक मुकेश कुमार एवं जमदार के कार्यकारी मुखिया नीलम ज्योति हेंब्रम, पंचायत सचिव अशोक कुमार तथा ग्राम रोजगार सेवक टुनटुन कोड़ा के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करवाई गई है।
थाना प्रभारी पिंटू कुमार ने कहा कि आवेदन के आधार पर गावां थाना में कांड संख्या 13/22 दफा 188, 406, 420/34 भादवि के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्यवाही की जा रही है।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories