TOP BANNER
Sponsored

पत्नी से अवैध संबंध पति को गुजरा नागवार, परिवार के साथ मिलकर कर दी हत्या

हिरोडीह : थाना क्षेत्र के शाली गांव में 55 वर्षीय नारायण महतो हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर लिया है। वहीं हत्याकांड में शामिल 5 आरोपियों को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। शुक्रवार को एसडीपीओ मुकेश कुमार महतो ने प्रेसवार्ता कर पूरी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नारायण की हत्या 5 लोगों ने

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk Feb 25, 2022 Feb 25 55 Views
Share

हिरोडीह : थाना क्षेत्र के शाली गांव में 55 वर्षीय नारायण महतो हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर लिया है। वहीं हत्याकांड में शामिल 5 आरोपियों को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। शुक्रवार को एसडीपीओ मुकेश कुमार महतो ने प्रेसवार्ता कर पूरी जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि नारायण की हत्या 5 लोगों ने मिलकर धारदार लकड़ी और ब्लेड से कर दिया था। लकड़ी और ब्लेड को जब्त कर एफएसएल भेजा जा रहा है। पुलिस ने इस मामले को महज 24 घंटे में सुलझा कर आरोपियों को सलाखों के पीछे भेज दिया है।

एसडीपीओ श्री महतो ने बताया कि शव मिलने के बाद फौरन इंस्पेक्टर नवीन कुमार सिंह के नेतृत्व में टीम गठित कर थाना प्रभारी राधेश्याम पांडेय, सब इंस्पेक्टर मोनू राम ने कार्रवाई करते हुए कांड का उद्द्भेदन कर लिया ।

MIDDLE
Sponsored

बताया कि इस हत्याकांड में मुख्य आरोपी जनार्दन राय समेत मोहन राय, दिलीप राय, टूपलाल राय, सिकंदर राय को गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ में मुख्य आरोपी ने स्वीकार किया है कि वह कलकत्ता में काम करता है। वहीं नारायण उसकी अनुपस्थिति में उसकी पत्नी से मिलता रहता था। इस मामले को लेकर काफी समय से नारायण और जनार्दन के बीच विवाद चल रहा था। हत्याकांड से 2 दिन पूर्व भी मारपीट की घटना हुई थी। जिसके बाद हत्या कर उसके शव को एक बाउंड्रीवाल के किनारे उसका साईकल के साथ फेंक दिया गया था।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories