TOP BANNER
Sponsored

शहरी क्षेत्र में लगभग 6700 प्रधानमंत्री आवास योजना बनने का रास्ता हुआ साफ, बोर्ड मीटिंग कर योजना को दी गई स्वीकृति

गिरिडीह : क्षेत्र में लगभग 6 हजार 7 सौ प्रधानमंत्री आवास बनने का रास्ता साफ हो गया है। मंगलवार को गिरिडीह नगर निगम सभागार में इमरजेंसी बोर्ड बैठक कर लगभग 6 हजार 7 सौ प्रधानमंत्री आवास योजना की स्वीकृति दी गई।बैठक की अध्यक्षता प्रभारी उप नगर आयुक्त रोहित कुमार सिन्हा ने किया।   बैठक में

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Feb 22, 2022 Feb 22 51 Views
Share

गिरिडीह : क्षेत्र में लगभग 6 हजार 7 सौ प्रधानमंत्री आवास बनने का रास्ता साफ हो गया है। मंगलवार को गिरिडीह नगर निगम सभागार में इमरजेंसी बोर्ड बैठक कर लगभग 6 हजार 7 सौ प्रधानमंत्री आवास योजना की स्वीकृति दी गई।बैठक की अध्यक्षता प्रभारी उप नगर आयुक्त रोहित कुमार सिन्हा ने किया।

 

बैठक में मुख्य रूप से गिरिडीह विधायक सुदीव्य कुमार सानू भी उपस्थित थे। बैठक के बाद गिरीडीह विधायक ने कहा कि 28 फरवरी तक शहरी प्रधानमंत्री आवास योजना को बोर्ड मीटिंग से प्रस्ताव पास कर नगर विकास विभाग को भेजना था। जिसमें 300 अवास रैयती जमीन और 300 सीसीएल भूमि पर थी, लगभग 6 हजार 7 सौ आवास को बोर्ड मीटिंग से पास कर भेजा गया है। वही इस संबंध में नगर आयुक्त ने कहा कि सभी वार्ड पार्षदों की उपस्थिति में शहरी प्रधानमंत्री आवास के लिए बोर्ड मीटिंग बुलाई गई थी,और सभी वार्ड पार्षदों ने सर्वसम्मति से इस प्रस्ताव को पास कर नगर विकास विभाग को भेजने का काम किया है।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories