AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

कुएं में डूबकर नहाने के दौरान युवक की मौत, पुलिस ने शव को लिया कब्जे में

गावां : गावां थाना क्षेत्र के माल्डा मुसहरी टोला में सोमवार की दोपहर एक 22 वर्षीय युवक राहुल मुसहर पिता सुखदेव मुसहर का गांव के ही कुएं में नहाने के दौरान डूबने से मौत हो गई। ग्रामीणों के अनुसार उक्त युवक शराब के नशे में था और कुंआ में कूद कर तैरते हुए नहा रहा


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

गावां : गावां थाना क्षेत्र के माल्डा मुसहरी टोला में सोमवार की दोपहर एक 22 वर्षीय युवक राहुल मुसहर पिता सुखदेव मुसहर का गांव के ही कुएं में नहाने के दौरान डूबने से मौत हो गई। ग्रामीणों के अनुसार उक्त युवक शराब के नशे में था और कुंआ में कूद कर तैरते हुए नहा रहा था, जिसके बाद गांव के कुछ युवकों ने उसे निकल जाने को कहा लेकिन युवक ने गाली देते हुए ओ लोग चले जाने को कहा, जिसके कुछ देर बाद उक्त युवक का कुंआ में डूब जाने से मौत हो गई। सूचना पर माल्डा मुखिया प्रतिनिधि दिनेश पांडेय और जिप सदस्य इमरान अंसारी स्थल पर पहुंच कर शव को ग्रामीणों के सहयोग से कुंए से बाहर निकलवाया। जिसके बाद मुखिया प्रतिनिधि दिनेश पांडे के सूचना पर गावां थाना प्रभारी पिंटू कुमार मौके पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्ट के लिए सदर अस्पताल की तैयारी में जुट गई।

(इनपुट : गावां से सागर गुप्ता)

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories