AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

लंगटा बाबा की समाधि पर जुटी श्रद्धालुओं की भीड़, की जा रही है चादरपोशी

परम्परा के अनुसार जमुआ थानेदार ने की पहली चादरपोशी जमुआ : पौष पूर्णिमा के अवसर पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी गिरिडीह जिले के मिर्जागंज स्थित लंगटा बाबा के समाधि स्थल पर श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है। सुबह से ही श्रद्धालु समाधि स्थल पर पहुंच कर चादरपोशी कर रहे हैं। मौके पर


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

परम्परा के अनुसार जमुआ थानेदार ने की पहली चादरपोशी

जमुआ : पौष पूर्णिमा के अवसर पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी गिरिडीह जिले के मिर्जागंज स्थित लंगटा बाबा के समाधि स्थल पर श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है। सुबह से ही श्रद्धालु समाधि स्थल पर पहुंच कर चादरपोशी कर रहे हैं। मौके पर कई श्रद्धालु मन्नत पूरी होने पर तो कई मन्नत मांगने भी पहुंचे हैं। वहीं मन्दिर और आसपास का माहौल भक्तिमय बना हुआ है। हालांकि कोरोना के मद्देनजर इस बार मेला की अनुमति नहीं दी गई है। मौके पर प्रशासनिक व पुलिस पदाधिकारी भी भीड़ को नियंत्रित करने में जुटे हुए हैं।

वहीं परम्परा के अनुसार समाधि स्थल पर पहली चादरपोशी जमुआ थानेदार प्रदीप कुमार दास ने किया। इसके बाद भक्तों द्वारा चादरपोशी का सिलसिला शुरू हुआ। इस दौरान जमुआ बीडीओ अशोक कुमार, अंचलाधिकारी द्वारिका बैठा, अंचल निरीक्षक लोकेश सिंह, इंस्पेक्टर नवीन कुमार सिंह आदि ने भी बाबा के समाधि पर चादर चढ़ाकर अमन चैन की दुआएं मांगी। गौरतलब है कि लंगटा बाबा का समाधि स्थल पर सभी धर्म के लोगों की आस्था है। हिन्दू मुस्लिम सिख ईसाई सभी समुदाय के लोग बाबा के समाधि पर पहुँच कर मत्था टेकते हैं।

रिपोर्ट : दीपक कुमार

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories