TOP BANNER
Sponsored

शमशान घाट में बने टीसीबी को पूर्ण रूप नहीं भराने को लेकर ग्रामीणों ने डीडीसी को दिया आवेदन, की कार्रवाई मांग

गावां : प्रखंड अंतर्गत सेरुआ पंचायत के सिमरापाताल के शमशान घाट में ठेकेदारों द्वारा टीसीबी की खोदाई कर दिया गया, जिसको लेकर ग्रामीणों ने विगत दिनों उक्त स्थल पर विरोध प्रदर्शन किया था। जिसके बाद वरीय पदाधिकारियों के निर्देश पर निर्माण किए गए सभी टीसीबीयों को भरने का काम किया गया था, लेकिन ग्रामीणों ने

Gawan Block Avatar
By Gawan Block Dec 28, 2021 Dec 28 64 Views
Share

गावां : प्रखंड अंतर्गत सेरुआ पंचायत के सिमरापाताल के शमशान घाट में ठेकेदारों द्वारा टीसीबी की खोदाई कर दिया गया, जिसको लेकर ग्रामीणों ने विगत दिनों उक्त स्थल पर विरोध प्रदर्शन किया था।

जिसके बाद वरीय पदाधिकारियों के निर्देश पर निर्माण किए गए सभी टीसीबीयों को भरने का काम किया गया था, लेकिन ग्रामीणों ने ठीकेदारों और अधिकारियों पर उक्त स्थल पर एक दो टीसीबी को भर कर बाकी सभी टीसीबी को नहीं भरने का आरोप लगाया है और ग्रामीणों ने उपविकास आयुक्त शशि भूषण मेहरा को आवेदन देकर मामले की जांच कराने की मांग की है।

आवेदन में ग्रामीणों ने कहा कि शमशान घाट पर अवैध रूप से कब्जा कर डोभा व टीसीबी का निर्माण कराया गया है। इस आवेदन में सेरूआ के कमला देवी, चन्द्रिका देवी, उमेश रविदास, मुनिया देवी, दिनवा देवी, बाबूलाल रविदास, रघु रविदास, महावीर रविदास समेत सैकड़ो ग्रामीणों का हस्ताक्षर है। ग्रामीणों ने कहा कि मामला काफी गंभीर है, इसकी जांच होनी चाहिए।
इधर, प्रभारी बीडीओ संतोष प्रजापति ने कहा की बीपीआरओ और रोजगार सेवक ने बताया कि शमशान घाट पर बनाए गए सभी टीसीबीयों को भरा दिया गया है। लेकिन जानकारी मिल रही है की उक्त टीसीबीयों में से एक दो ही टीसीबीओं को भराने का काम किया गया है, स्थल का जांच कर दोषियों पर उचित कार्रवाई किया जाएगा।

MIDDLE
Sponsored
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories