AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

वैक्सीनेशन का जायजा लेने गये सीओ से उलझा शख्स, तूतू-मैंमैं के बीच कर दी पिटाई

बेंगाबाद : प्रखंड क्षेत्र में रविवार को वैक्सीनशन कैंप का जायजा लेने गए सीओ को महंगा पड़ गया. दरअसल हुआ यूं कि प्रखंड क्षेत्र के महुआर गांव में रविवार को सीओ कृष्ण कुमार मरांडी वैक्सीनेशन कार्य का जायजा लेने पहुंचे थे. इस दौरान वे लोगों को वैक्सीनेशन को लेकर जागरूक कर रहे थे तभी एक


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

बेंगाबाद : प्रखंड क्षेत्र में रविवार को वैक्सीनशन कैंप का जायजा लेने गए सीओ को महंगा पड़ गया. दरअसल हुआ यूं कि प्रखंड क्षेत्र के महुआर गांव में रविवार को सीओ कृष्ण कुमार मरांडी वैक्सीनेशन कार्य का जायजा लेने पहुंचे थे. इस दौरान वे लोगों को वैक्सीनेशन को लेकर जागरूक कर रहे थे तभी एक शख्स सीओ से उलझ पड़ा और लोहे के पाइप से उनपर हमला बोल दिया. मौके पर मौजूद स्वास्थ्यकर्मियों और आमजनों के द्वारा सीओ को बचाया गया.

मामले की सूचना मिलते ही बेंगाबाद बीडीओ मो क्यूम अंसारी, थाना प्रभारी कमलेश पासवान दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और इलाज के लिए सीओ कृष्ण कुमार मरांडी को अस्पताल पहुँचाया. मिली जानकारी के अनुसार हमले में सीओ का हाथ टूट गया है जबकि शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोट पहुंची है. पिटाई का आरोप रामचंद्र ठाकुर एवं उसके सहयोगियों पर लगा है.

बताया जाता है कि डोर टू डोर वैक्सीनेशन कार्य चल रहा था. इस दौरान रामचन्द्र ठाकुर ने वैक्सीन लेने से इंकार कर दिया. मौके पर समझाने पर सीओ से रामचन्द्र ठाकुर उलझ पड़ा और फिर लौहे के पाइप से हमला बोल दिया. मामले को लेकर पुलिस द्वारा आरोपी के भाई को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है.

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories