TOP BANNER
Sponsored

नहाने के दौरान तालाब में डूबे 4 बच्चे, एक की मौत

ग्रामीणों की सक्रियता से बचा ली गई 3 बच्चों की जिंदगी तिसरी : थाना इलाके में रविवार को दर्दनाक हादसा हो गया। दरअसल थाना क्षेत्र के भंडारी स्थित तालाब में नहाने के दरम्यान 4 बच्चे डूब गए। इस दौरान बच्चों का चीख पुकार स्थानीय ग्रामीण वीरू साव मौके पर पहुंचे और फौरन तालाब में कूद

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Mar 12, 2023 Mar 12 44 Views
Share

ग्रामीणों की सक्रियता से बचा ली गई 3 बच्चों की जिंदगी

तिसरी : थाना इलाके में रविवार को दर्दनाक हादसा हो गया। दरअसल थाना क्षेत्र के भंडारी स्थित तालाब में नहाने के दरम्यान 4 बच्चे डूब गए। इस दौरान बच्चों का चीख पुकार स्थानीय ग्रामीण वीरू साव मौके पर पहुंचे और फौरन तालाब में कूद कड़ी मशक्कत कर दो बच्चों को बाहर निकाला। वहीं मौके पर ग्रामीणों की भी भीड़ जुटी और फिर सभी के सहयोग से अन्य दो भी तालाब से निकाल कर तिसरी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां एक बच्ची की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे गिरिडीह रेफर कर दिया गया। इसी बीच गिरिडीह आने के क्रम में रास्ते में ही बच्ची की मौत हो गई। मृतक बच्ची रामविलास शर्मा की 8 वर्षीय पुत्री सोनम उर्फ पायल थी। जबकि अन्य डूबने वालों में उमेश शर्मा की 10 वर्षीय पुत्री नीलम कुमारी, भीखू शर्मा का 12 वर्षीय पुत्र आशीष शर्मा और 8 वर्षीय मुकेश मिस्त्री शामिल हैं।

प्रतिदिन नहाने जाते हैं बच्चे

बताया गया कि इस तालाब में प्रत्येक दिन बच्चे नहाने जाते हैं। घटना से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। वहीं गांव में भी मातम का माहौल है। घटना की सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी लिया।

MIDDLE
Sponsored
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories