TOP BANNER
Sponsored

33 हज़ार वोल्ट प्रवाहित रेलवे पोल पर चढ़ा सिरफिरा युवक, करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलसा

डुमरी : गिरिडीह जिले के निमियाघाट रेलवे स्टेशन प्रांगण में एक सिरफिरा युवक 33 हजार हाई वोल्टेज रेलवे पोल पर चढ़ने के प्रयास में बुरी तरह से झुलस कर जमीन पर गिर गया। घटना के बाद आनन फानन में बेहोशी की अवस्था में डुमरी रेफरल अस्पताल ले जाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे

Manish Singh Avatar
By Manish Singh May 3, 2024 May 3 36 Views
Share

डुमरी : गिरिडीह जिले के निमियाघाट रेलवे स्टेशन प्रांगण में एक सिरफिरा युवक 33 हजार हाई वोल्टेज रेलवे पोल पर चढ़ने के प्रयास में बुरी तरह से झुलस कर जमीन पर गिर गया। घटना के बाद आनन फानन में बेहोशी की अवस्था में डुमरी रेफरल अस्पताल ले जाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे धनबाद रेफर कर दिया गया।

करंट की जद में आए युवक की पहचान बिहार के गया जिले के मकदुमपुर निवासी बंगाली मांझी के पुत्र साजन मांझी के रूप में की गई है।

मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार की देर शाम अचानक से साजन मांझी विद्युत प्रवाहित पोल पर चढ़ गया। इस दौरान जोरदार चिंगारी उठने से लोगों की नज़र उसपर गई और वह जमीन पर पटका गया। घटना में उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। स्थानीय लोग और रेल आरपीएफ के एक जवान की मदद से उसे धनबाद भेज दिया गया था। हालांकि युवक विद्युत प्रवाहित पोल पर क्यों चढ़ रहा था। वह गया से यहां क्यों आया था। ऐसे कई सवाल हैं जो लोगों के जहन में घूम रहे हैं।

MIDDLE
Sponsored

 

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories