TOP BANNER
Sponsored

दिल्ली पब्लिक स्कूल में 3 दिवसीय इंटर हाउस बैडमिंटन प्रतियोगिता का हुआ आयोजन, विजयी प्रतिभागी किए गए पुरुस्कृत

गिरिडीह : शहर के नामी विद्यालयों में शुमार हरसिंगरायडीह स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल गिरिडीह में बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद के क्षेत्र में भी निपुण किया जाता है. इसी कड़ी में स्कूल द्वारा इस बार 3 दिवसीय इंटर हाउस बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता का शुभारंभ स्कूल के निदेशक त्रिलोचन सिंह सलूजा

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk May 11, 2024 May 11 58 Views
Share

गिरिडीह : शहर के नामी विद्यालयों में शुमार हरसिंगरायडीह स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल गिरिडीह में बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद के क्षेत्र में भी निपुण किया जाता है. इसी कड़ी में स्कूल द्वारा इस बार 3 दिवसीय इंटर हाउस बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता का शुभारंभ स्कूल के निदेशक त्रिलोचन सिंह सलूजा ने फीता काटकर किया.

चेयरमैन ऋषि सलूजा ने किया पुरुस्कृत

3 दिवसीय इस प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने हाउस अनुसार भाग लिया. इस दौरान छात्र छात्राओं को सिंगल और डबल ग्रुप में बांटकर खेल करवाया गया. वहीं प्रतियोगिता के अंत में विद्यालय के चेयरमैन ऋषि सलूजा के द्वारा विजयी छात्र-छात्राओं को पुरुस्कार देकर सम्मानित किया गया.

MIDDLE
Sponsored

प्रिंसिपल डॉ. सोनी तिवारी ने समझाया खेल का महत्त्व

बताया गया कि इस प्रतियोगिता के गर्ल्स ग्रुप में प्रिया कुमारी प्रथम, तृषा कुमारी द्वितीय और आरूषी कुमारी तृतीय रही. जबकि बॉयज ग्रुप में अभिजित कुमार प्रथम, तन्मय कुमार द्वितीय और राहुल यादव तीसरे स्थान पर रहे. प्रतियोगिता समापन पर प्रिंसिपल डॉ. सोनी तिवारी ने सभी को खेल के महत्त्व को समझाया और उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी.

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories