TOP BANNER
Sponsored

शारदा ट्रेडर्स कर्मी से लूटकांड मामले में 2 गिरफ्तार, अन्य की टोह में जुटी पुलिस

गिरिडीह : पचम्बा थाना क्षेत्र के चितरडीह-गिरिडीह मुख्य मार्ग के राजपुरा में शनिवार की शाम शारदा ट्रेडर्स के कर्मी के साथ हुए लूटकांड मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दो अपराधकर्मियों को गिरफ्तार कर लिया है. मंगलवार को डीएसपी संजय कुमार राणा ने प्रेसवार्ता कर इसकी जानकारी दी. उन्होंने बताया कि राजपुरा में

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Jun 21, 2022 Jun 21 40 Views
Share

गिरिडीह : पचम्बा थाना क्षेत्र के चितरडीह-गिरिडीह मुख्य मार्ग के राजपुरा में शनिवार की शाम शारदा ट्रेडर्स के कर्मी के साथ हुए लूटकांड मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दो अपराधकर्मियों को गिरफ्तार कर लिया है. मंगलवार को डीएसपी संजय कुमार राणा ने प्रेसवार्ता कर इसकी जानकारी दी.

उन्होंने बताया कि राजपुरा में मंडल होटल के सामने शारदा ट्रेडर्स में कार्यरत मुंशी बरमसिया निवासी सुमन यादव से साढ़े 4 लाख लूट मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. गिरफ्तार अपराधी मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के बारागाढ़ा निवासी राजेश राय और पिंकू राय है. गिरफ्तार अपराधियों के पास से पुलिस ने एक खेलुना वाला बंदूक, घटना में प्रयुक्त मोबाइल और बाइक को बरामद किया है.

डीएसपी श्री राणा ने बताया कि देसी कट्टा के साथ खेलुना वाले बंदूक का भय दिखाकर अपराधियों ने लूट की घटना को अंजाम दिया था. उन्होंने बताया कि लूट कांड में शामिल अन्य अपराधियों के विरुद्ध लगातार पुलिस छापेमारी कर रही है. जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लूट के रकम को बरामद कर लिया जायेगा.

MIDDLE
Sponsored
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories