TOP BANNER
Sponsored

125 वें गोपाल गौशाला मेले का हुआ विधिवत उद्घाटन, कई गणमान्य रहे उपस्थित

गिरिडीह : शहर की उपनगरी पचंबा में मंगलवार की देर शाम 125 वें गोपाल गौशाला मेले का शुभारंभ बड़े ही धूमधाम के साथ हो गया। मेला उद्घाटन अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि राज्य के कृषि मंत्री बादल पत्रलेख, गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी, विधायक सुदीव्य कुमार सोनू, एएसपी हरीश बिन जमां, अनुमंडल पदाधिकारी विशालदीप खलको आदि

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Nov 1, 2022 Nov 1 51 Views
Share

गिरिडीह : शहर की उपनगरी पचंबा में मंगलवार की देर शाम 125 वें गोपाल गौशाला मेले का शुभारंभ बड़े ही धूमधाम के साथ हो गया। मेला उद्घाटन अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि राज्य के कृषि मंत्री बादल पत्रलेख, गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी, विधायक सुदीव्य कुमार सोनू, एएसपी हरीश बिन जमां, अनुमंडल पदाधिकारी विशालदीप खलको आदि उपस्थित रहे। मौके पर अतिथियों द्वारा विधिवत दीप प्रज्ज्वलित कर मेले का उद्घाटन किया गया।

उद्घाटन के बाद गौ पूजा और प्रदर्शनी का आयोजन हुआ। इसके बाद अतिथियों ने घूम घूमकर मेले का जायजा लिया।

मौके पर मंत्री बादल पत्रलेख ने मेला आयोजन समिति को बधाई दी। इस अवसर पर मंत्री ने कहा कि गौशाला के विकास के लिए सरकार गंभीर है। लगातार गौशाला को विकसित करने का काम किया जा रहा है। वहीं सांसद और विधायक ने भी समिति सदस्यों को बधाई और शुभकामनाएं दी। बता दें कि मेले में विभिन्न प्रकार के झूले और खान पान के स्टॉल लगाए गए हैं। वहीं सुरक्षा के दृष्टिकोण से सीसीटीवी कैमरा समेत अन्य जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं। बता दें मेला 8 नवंबर तक चलेगा। जिसमें रोजाना अलग अलग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

MIDDLE
Sponsored
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories