AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

12 दिवसीय बाल पंचायत चुनाव का हुआ समापन, बिशनी बनी मुखिया

गावां : प्रखंड के सभी बाल मित्र ग्राम में आयोजित 12 दिवसीय बाल पंचायत चुनाव का समापन रविवार को हो गया। इसमें रविवार को गावां प्रखंड स्थित पसनौर पंचायत के सुदूरवर्ती बाल मित्र ग्राम बलथरवा में बाल पंचायत का चुनाव कराया गया। उक्त चुनाव में बिशनी कुमारी मुखिया, सोनू हांसदा उप मुखिया, सुनीता कुमारी सचिव


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

गावां : प्रखंड के सभी बाल मित्र ग्राम में आयोजित 12 दिवसीय बाल पंचायत चुनाव का समापन रविवार को हो गया। इसमें रविवार को गावां प्रखंड स्थित पसनौर पंचायत के सुदूरवर्ती बाल मित्र ग्राम बलथरवा में बाल पंचायत का चुनाव कराया गया। उक्त चुनाव में बिशनी कुमारी मुखिया, सोनू हांसदा उप मुखिया, सुनीता कुमारी सचिव व राजू हांसदा, विकास कुमार, छोटू हांसदा, दुर्गा टुड्डू, फुलवा कुमारी, सुगिया कुमारी, मंझली कुमारी और लाली कुमारी बाल पंचायत के सदस्य निर्वाचित किए गए हैं।

 

इस मौके पर नवनिर्वाचित बाल पंचायत के प्रतिनिधियों को पसनौर पंचायत के प्रधान प्रतिनिधि अजय साव एवं गणमान्य लोगों ने माला पहनाकर शुभकामनाएं दी। उन्होंने बाल पंचायत के प्रतिनिधियों को हर संभव मदद का भरोसा देते हुए कहा कि सुदूरवर्ती गांवों में बच्चों की शिक्षा ,सुरक्षा और सामाजिक न्याय को लेकर कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रेन्स फाउंडेशन का कार्य काफी सराहनीय है।

 

गावां प्रखंड के 30 बाल मित्र ग्रामों में पिछले 12 दिनों से बाल पंचायत का चुनाव चल रहा था जिसका समापन रविवार को बाल मित्र ग्राम बलथरवा में हुआ है। कहा कि नोबेल शांति पुरस्कार विजेता कैलाश सत्यार्थी हर बच्चे के चेहरे पर मुस्कान चाहते हैं, समाज में बच्चों को प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिले, बच्चे अपनी बातों को ग्राम पंचायत से लेकर शीर्ष में बैठे हुए लोगों तक पहुंचा सके, इसलिए सुदूरवर्ती बाल मित्र ग्रामों में बाल पंचायत का चुनाव करवाया गया है। बता दें कि दस सालों के दौरान बाल पंचायत के बच्चे कई राज्यों के मुख्यमंत्री, प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति से मिलकर अपनी समस्याओं से उन्हें रूबरू करवाते आए हैं।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

 

मौके पर दासो हांसदा, रमेश हांसदा, सूर्यदेव कुमार, बाबूलाल हेम्ब्रम, जीतन बेसरा, कैलाश मरांडी, मधु हेम्ब्रम, सुगिया देवी, जासो देवी, कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रेन्स फाउंडेशन कार्यकर्ता सुरेंद्र कुमार त्रिपाठी, मो.आरिफ़ अंसारी, विरेन्द्र यादव, सुरेंद्र सिंह, कृष्णा पासवान, तीनों समूह के लोग व ग्रामीण एवं बाल मतदाताओं का अहम योगदान रहा।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories