TOP BANNER
Sponsored

कांग्रेस नेता नवीन चौरसिया के सहयोग से घर लौटे 11 युवक, रोजगार के चक्कर में गये थे जम्मू

गिरिडीह : लॉकडाउन से प्रभावित लोगों की मदद के लिए कांग्रेस नेता सह जमीन कारोबारी नवीन चौरसिया लगातार लगे हुए हैं। आपदा के इस घड़ी में चाहें जरूरतमंदों को अनाज उपलब्ध करवाना हो या और कुछ समस्या श्री चौरसिया जानकारी मिलते ही लोगों को सहयोग पहुंचा रहे हैं। इनके सहयोग से जम्मू में अपने साथियों

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk May 19, 2020 May 19 56 Views
Share

गिरिडीह : लॉकडाउन से प्रभावित लोगों की मदद के लिए कांग्रेस नेता सह जमीन कारोबारी नवीन चौरसिया लगातार लगे हुए हैं। आपदा के इस घड़ी में चाहें जरूरतमंदों को अनाज उपलब्ध करवाना हो या और कुछ समस्या श्री चौरसिया जानकारी मिलते ही लोगों को सहयोग पहुंचा रहे हैं।

इनके सहयोग से जम्मू में अपने साथियों के साथ फंसें धरियाडीह निवासी विशाल यादव, शशी कुमार शर्मा समेत 9 अन्य मज़दूरों की घर वापसी हो पाई है। श्री चौरसिया के इस प्रयास की सराहना युवकों के परिजनों के साथ-साथ शहर के लोग भी कर रहे हैं।

बताया जाता है कि लॉकडाउन से पहले कुछ काम से विशाल यादव अपने साथी शशी शर्मा के साथ दौलत मंडल, लखन मुर्मू, विकास कुमार, मुस्कान तुरी, सोनू कुमार, धीरज कुमार, लालमोहन तुरी, मंटू तुरी, लूटन तुरी, लक्ष्मण तुरी व विक्की तुरी को लेकर जम्मू गए थे। जम्मू जाने के कुछ दिनों के बाद ही कोविड 19 संक्रमण के वजह से पूरे देश में लॉकडाउन लग गया। जिससे सभी लोग वहां फंस गए। कुछ दिनों में उनका राशन पानी और पैसे भी समाप्त हो गये थे।

MIDDLE
Sponsored

सोशल साइट्स से मिली जानकारी

लॉकडाउन में फंसे युवकों ने इसकी जानकारी सोशल साइट्स पर डाली थी। इस बात की जानकारी जब कांग्रेस नेता नवीन चौरसिया को मिली तो उन्होंने सबसे पहले विशाल से संपर्क कर पास बनाकर अपने खर्चे से सभी युवकों को लाने के लिए गिरिडीह से वाहन जम्मू भेजा और दो दिन के सफर करने के बाद सभी युवक आज सही सलामत गिरिडीह पहुंच गये हैं।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories