TOP BANNER
Sponsored

झाड़ियों में जा पलटा डीजे लोड वाहन, 2 घायल

गिरिडीह : तिसरी – गिरिडीह मुख्य मार्ग स्थित तिसरी थाना क्षेत्र के थम्भाचक में बुधवार की देर शाम एक डीजे लोड पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित झाड़ियों में जा पलटा. हालांकि गनिमत रही कि इस दुर्घटना में वाहन पर सवार लोगों को कुछ नहीं हुआ, इसमें दो लोग ही मामूली रूप से चोटिल

Manish Singh Avatar
By Manish Singh May 8, 2025 May 8 45 Views
Share

गिरिडीह : तिसरी – गिरिडीह मुख्य मार्ग स्थित तिसरी थाना क्षेत्र के थम्भाचक में बुधवार की देर शाम एक डीजे लोड पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित झाड़ियों में जा पलटा. हालांकि गनिमत रही कि इस दुर्घटना में वाहन पर सवार लोगों को कुछ नहीं हुआ, इसमें दो लोग ही मामूली रूप से चोटिल हुए.
घटना की सूचना मिलते ही एसआई लव कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे.

मिली जानकारी के अनुसार डीजे लोड पिकअप वाहन थाना क्षेत्र के ही मानिकबाद से शादी समारोह में गावां जा रहा था.इसी दौरान थम्भाचक में अनियंत्रित होकर सड़क की दूसरी ओर जाकर झाड़ियों में पलट गया.
वाहन पलटने से उसमें लोड दो जनरेटर, साउंड सिस्टम और बोक्स गड्ढे में जा गिरे.

इधर घटना की सूचना पर तिसरी के मुखिया किशोरी साव भी मौके पर पहुंचे और पुलिस की मदद से दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया. वहीं जेसीबी की मदद से वाहन को निकलवाकर उक्त वाहन और उसमें लोड, बॉक्स, साउंड सिस्टम व जनरेटर को जब्त कर पुलिस थाना ले गई.

MIDDLE
Sponsored
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories