TOP BANNER
Sponsored

बोरिंग वाहन चालक के संदेहास्पद मौत मामला, एसपी ने गश्ती दल को किया निलंबित

गिरिडीह : बोरिंग वाहन चालक के संदेहास्पद मौत मामले में एसपी डॉ विमल कुमार ने कार्यवाही करते हुए सहायक अवर निरीक्षक मो. मूसा, हवलदार बिनोद कुमार तिवारी और बाणेश्वर सोरेन को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। वहीं मामले की विस्तृत जांच के आदेश उन्होंने दिए हैं। विज्ञप्ति जारी कर कहा गया है कि

Manish Singh Avatar
By Manish Singh May 8, 2025 May 8 25 Views
Share

गिरिडीह : बोरिंग वाहन चालक के संदेहास्पद मौत मामले में एसपी डॉ विमल कुमार ने कार्यवाही करते हुए सहायक अवर निरीक्षक मो. मूसा, हवलदार बिनोद कुमार तिवारी और बाणेश्वर सोरेन को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। वहीं मामले की विस्तृत जांच के आदेश उन्होंने दिए हैं। विज्ञप्ति जारी कर कहा गया है कि मामले की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। गौरतलब है कि ताराटांड – गिरिडीह पथ पर तैनात पुलिस गश्ती दल पर ड्राइवर की पिटाई से मौत का आरोप लगा है। चालक 40 वर्षीय संजय दास नावाटांड इलाके का रहने वाला था। मंगलवार को संजय बोरिंग गाड़ी लेकर रात में गिरिडीह लौट रहा था। मंगलवार की रात लगभग 10 बजे जब संजय वाहन लेकर ताराटांड जंगल पहुंचा तो वहां पहले से ही तैनात ताराटांड थाना गश्ती दल ने वाहन को रोका और पैसे की मांग की। इस बीच कुछ ऐसा हुआ कि संजय को वाहन से उतारकर बहुत ही बेरहमी से मारा गया। संजय के साथ वाहन पर आ रहे सह चालक की भी पिटाई की गई।

 

इस दौरान सह चालक भागने में सफल रहा, लेकिन संजय वहीं पर गिर गया। बाद में ताराटांड थाना गश्ती दल के वाहन चालक ने बोरिंग वाहन के मालिक को फोन लगाकर चालक के सड़क पर गिरे रहने की सूचना दी। इस सूचना पर वाहन का मालिक पहुंचा तो देखा कि उसका ड्राइवर संजय सड़क पर पड़ा है, वो संजय को सदर अस्पताल लेकर पहुंचा, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के परिजनों ने पुलिस पर आरोप लगाते हुए हंगामा भी किया था। जिसको संज्ञान में लेते हुए एसपी ने कार्रवाई की है।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories