AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

डीपीएस गिरिडीह में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर विद्यार्थियों और शिक्षकों ने किया सामूहिक योगाभ्यास

गिरिडीह : शहर के टुंडी रोड हरसिंगरायडीह स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल परिसर में शनिवार 21 जून की सुबह अंतरराष्ट्रीय योग दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 6:30 बजे हुई, जिसमें बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं, शिक्षक और शिक्षिकाएं शामिल हुए। योग सत्र के दौरान प्रतिभागियों ने विभिन्न योग आसनों, प्राणायाम और ध्यान


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

गिरिडीह : शहर के टुंडी रोड हरसिंगरायडीह स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल परिसर में शनिवार 21 जून की सुबह अंतरराष्ट्रीय योग दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 6:30 बजे हुई, जिसमें बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं, शिक्षक और शिक्षिकाएं शामिल हुए।

योग सत्र के दौरान प्रतिभागियों ने विभिन्न योग आसनों, प्राणायाम और ध्यान का अभ्यास किया। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को योग की महत्ता समझाना और उसे दैनिक जीवन में शामिल करने के लिए प्रेरित करना था।

विद्यालय प्राचार्या डॉ. सोनी तिवारी ने योग के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि योग भारत की प्राचीन परंपरा है, जो न केवल शरीर को स्वस्थ रखता है बल्कि मानसिक शांति और आत्मिक संतुलन भी प्रदान करता है।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

उन्होंने बताया कि योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि यह एक संपूर्ण जीवनशैली है। नियमित योगाभ्यास से शरीर लचीला होता है, मांसपेशियां मजबूत होती हैं, पाचन क्रिया बेहतर होती है और रक्त संचार सुचारु रहता है।

योग सत्र के अंत में विद्यालय के चेयरमैन बलजीत सिंह सलूजा ने सभी बच्चों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम का समापन उपप्राचार्य विकास सिन्हा के धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।

विद्यालय प्रबंधन ने इस अवसर पर सभी विद्यार्थियों से अपील की कि वे प्रतिदिन नियत समय पर योग करें और एक स्वस्थ एवं अनुशासित जीवनशैली अपनाएं।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories