TOP BANNER
Sponsored

सड़क सुरक्षा माह : जागरूकता से ज्यादा जुर्माना वसूलने पर दिया जा रहा जोर

गिरिडीह : सड़क सुरक्षा माह के मद्देनजर गिरिडीह जिले भर में जिला परिवहन विभाग द्वारा वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है. सड़क सुरक्षा माह के नाम पर जारी वाहन जांच के दौरान वाहन चालकों को जागरूक करने से ज्यादा जिला परिवहन विभाग के अधिकारी आम लोगों से जुर्माना वसूलने पर जोर दे रहे हैं.

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk Feb 12, 2021 Feb 12 30 Views
Share

गिरिडीह : सड़क सुरक्षा माह के मद्देनजर गिरिडीह जिले भर में जिला परिवहन विभाग द्वारा वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है. सड़क सुरक्षा माह के नाम पर जारी वाहन जांच के दौरान वाहन चालकों को जागरूक करने से ज्यादा जिला परिवहन विभाग के अधिकारी आम लोगों से जुर्माना वसूलने पर जोर दे रहे हैं.

शुक्रवार को पंचबा थाना के पास जिला परिवहन पदाधिकारी रोहित कुमार खुद वाहन जांच करते नजर आये. इस दौरान कई वाहन चालक परिवहन पदाधिकारी के साथ उलझते दिखे, तो कई जुर्माना से बचने के लिऐ जान जोखिम में डाल कर भागते रहे.

नतीजतन लोग सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक कम मगर भागने के दौरान किसी हादसे का शिकार होने का जोखिम जरूर उठा ले रहे हैं, हालाँकि इस जांच के दौरान सैकड़ों की संख्या में दो पहिया वाहन चालक परिवहन विभाग के हत्थे चढ़ गये. हालांकि जुर्माना भर कर तो वे बरी जरूर हो गये, लेकिन सरकार और जिला परिवहन विभाग के रवैये के प्रति जमकर भड़ास भी निकाली.

MIDDLE
Sponsored
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories