TOP BANNER
Sponsored

करंट की चपेट में आने से युवक की मौत, बिजली विभाग से मुआवजे की मांग

सरिया : थाना क्षेत्र के चौधरीडीह में गुरुवार की सुबह बिजली तार के सम्पर्क में आ जाने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक चौधरीडीह निवासी 35 वर्षीय बहादुर यादव था। मिली जानकारी के अनुसार युवक सुबह शौच के लिए गया था। इसी दौरान नजदीक में झूल रहे बिजली तार के सम्पर्क में

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk Oct 7, 2021 Oct 7 46 Views
Share

सरिया : थाना क्षेत्र के चौधरीडीह में गुरुवार की सुबह बिजली तार के सम्पर्क में आ जाने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक चौधरीडीह निवासी 35 वर्षीय बहादुर यादव था।

मिली जानकारी के अनुसार युवक सुबह शौच के लिए गया था। इसी दौरान नजदीक में झूल रहे बिजली तार के सम्पर्क में आ जाने से उससे शरीर में करंट दौड़ गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने बिजली विभाग और पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही सरिया थाना से पुलिस अवर निरीक्षक सुबल डे, सहायक अवर निरीक्षक पूण्य उरांव सदलबल मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल भेज दिया।

MIDDLE
Sponsored

इधर घटना की जानकारी पर जिप सदस्य अनूप पांडेय मृतक के घर पहुंचे और शोकाकुल परिवार को ढांढ़स बंधाया। मौके पर उन्होंने दुःख व्यक्त करते हुए परिवार को मुआवजा दिए जाने साथ ही जहां भी बिजली तार नीचे झूल रहे हैं उसे दुरुस्त करवाने की मांग की।

गौरतलब है कि मृतक की तीन बेटी एक बेटा है। घर के जवान बेटे की मौत हो जाने से परिवार के सामने बड़ा संकट आ खड़ा हुआ है। ऐसे में परिवार विभाग से मुआवजा की मांग कर रहा है।

 

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories