TOP BANNER
Sponsored

शिवशक्ति मोटो में Yamaha New R15 M और R15 v 4 की हुई लॉन्चिंग

गिरिडीह : बाइक के शौकीनों के लिए एक अच्छी खबर है यामाहा की शानदार, दमदार स्टाइलिश बाइक Yamaha New R15 M और R15 v 4 बाइक आगयी है। यह बाइक शानदार फीचर्स से लैस है जो कि आपको बेहद ही सुखद अनुभव देगा। गिरिडीह शहर के बोड़ो स्थित शिव शक्ति मोटो यामाहा शोरूम में सोमवार

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Oct 5, 2021 Oct 5 47 Views
Share

गिरिडीह : बाइक के शौकीनों के लिए एक अच्छी खबर है यामाहा की शानदार, दमदार स्टाइलिश बाइक Yamaha New R15 M और R15 v 4 बाइक आगयी है। यह बाइक शानदार फीचर्स से लैस है जो कि आपको बेहद ही सुखद अनुभव देगा। गिरिडीह शहर के बोड़ो स्थित शिव शक्ति मोटो यामाहा शोरूम में सोमवार की शाम इस बाइक की लांचिंग की गई। लांचिंग के साथ ही इस बाइक के पहले खरीदार डॉ सुमन बने इन्होने Yamaha New R15 M बाइक की खरीदारी की।

नई-जेनरेशन वाली Yamaha R15 V4 में कंपनी की तरफ से कई कॉस्मैटिक बदलाव किए गए हैं। इसकी स्टाइलिंग नई YZR-R7 से प्रेरित है, जिसे कंपनी ने इस साल मई महीने में पेश किया था। R15 V4 के फ्रंट को अपडेट किया गया है। इसमें नया LED प्रोजेक्टर सेटअप दिया गया है, जो मौजूदा R15 V3 के ट्विन- आई LED हेडलाइट्स को रिप्लेस कर रहा है। इसके हेडलैंप्स के पास शार्प LED DRLs दिए गए हैं, जो ब्राइक को अग्रेसिव लुक देते हैं।

Yamaha R15 V4 भारतीय बाजार में तीन कलर ऑप्शन्स के साथ आती है। इनमें मैटेलिक रेड, डार्क नाइट और रेसिंग ब्लू शामिल हैं। बताया गया कि बाइक में क्विक शिफ्टर, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी सिस्टम भी है. जिसमें कालिंग, मैसेज, नोटिफिकेशन डिस्प्ले में इंडिकेट करेगा. लांचिंग मौके पर यामाहा के सारे कर्मी मनोज, सूरज मिश्रा, इबरार आलम, सद्दाम हुसैन, दानिश, अब्दुल, करन आदि मौजूद थे.

MIDDLE
Sponsored
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories