TOP BANNER
Sponsored

धूमधाम के साथ शुरू हुई मां मथुरासिनी की पूजा, माहुरी छात्रावास में दो दिवसीय आयोजित है कार्यक्रम

गिरिडीह : मां मथुरासिनी की पूजा शुक्रवार को जिले के अलग-अलग हिस्सों में विधि विधान के साथ की गई. इसको लेकर कहीं कलश यात्रा निकाली गई तो कहीं ध्वजारोहण के बाद पूजा अनुष्ठान किया है. शहर के भण्डारीडीह स्थित माहुरी छात्रावास-सह मथुरासिनी मंदिर परिसर में भी माहुरी समाज के लोगों ने बड़े ही आस्था भाव

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Mar 25, 2022 Mar 25 55 Views
Share

गिरिडीह : मां मथुरासिनी की पूजा शुक्रवार को जिले के अलग-अलग हिस्सों में विधि विधान के साथ की गई. इसको लेकर कहीं कलश यात्रा निकाली गई तो कहीं ध्वजारोहण के बाद पूजा अनुष्ठान किया है. शहर के भण्डारीडीह स्थित माहुरी छात्रावास-सह मथुरासिनी मंदिर परिसर में भी माहुरी समाज के लोगों ने बड़े ही आस्था भाव के साथ कुलदेवी मां मथुरासिनी की पूजा अर्चना की. यहां सर्वप्रथम ध्वजारोहण कर पूजा प्रारंभ किया गया.

बताया गया कि हर वर्ष शीतलाष्टमी के अवसर पर समाज के लोगों के द्वारा कुलदेवी पूजा का भव्य आयोजन किया जाता है. इस बार यह कार्यक्रम दो दिनों का है. जिसमें पहले दिन पूजा पाठ व दूसरे दिन शनिवार को शाम 5 बजे से भक्ति जागरण के साथ भव्य भंडारा का आयोजन किया गया है. इस बाबत मां मथुरासिनी पूजा समिति, गिरिडीह के संरक्षक संजीत तरवे ने बताया कि कुलदेवी मां मथुरासिनी की पूजा की तैयारी में टीम के सभी पदाधिकारी और सदस्य उत्साह और उमंग के साथ लगे हुए हैं.

कार्यक्रम में मुख्य रूप से महामंडल के अध्यक्ष सुबोध प्रकाश,महामंत्री उमाशंकर चरणपहाड़ी ,संगठन मंत्री प्रदीप गुप्ता ,शिक्षा मंत्री अशोक गुप्ता ,जनसंपर्क पदाधिकारी मनीष आकाश अंतरंग सदस्य गोपाल दास भदानी, शालिनी बैश्खियार उपस्थित हुई. वहीं पूजा को सफल बनाने में मां मथुरासिनी पूजा समिति के संयोजक संजीत तरवे, संरक्षक जय प्रकाश राम, अजित बरबिघैया, अध्यक्ष मनीष एकघरा, कोषाध्यक्ष आलोक कपिस्वे, मंदिर पूजा प्रभारी अशोक भदानी, पूजा व्यवस्था सह प्रसाद वितरण प्रभारी सुषमा गुप्ता , उमा देवी, रूबी गुप्ता, सुमन भदानी, भक्ति जागरण प्रभारी विवेक चरणपहाडी़, भंडारा प्रभारी गौतम भदानी, आकाश सुमन, सजावट प्रभारी सुदीप गुप्ता, मीडिया प्रभारी पंकज गुप्ता, सदस्य अशोक चरणपहाडी़, सुरेश राम, आशीष गुप्ता अशोक गुप्ता, उमेश माथुर, संजय भदानी, विकास एकघरा, अमित, संजय गुप्ता, अमित चरणपहाड़ी,गौतम, राकेश गुप्ता लगे हुए हैं.

MIDDLE
Sponsored
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories