AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

सड़क की मांग को लेकर महिलाओं ने बीडीओ को सौंपा ज्ञापन, 75 साल बाद भी कुरची के लोगों को सड़क नसीब नहीं हुई

गावां : प्रखंड के सांख पंचायत अंतर्गत बाल मित्र ग्राम कुरची महिला मंडल की सचिव शीला देवी के नेतृत्व में पंद्रह महिलाओं का प्रतिनिधि मंडल गुरुवार को प्रभारी बीडीओ संतोष कुमार प्रजापति से मुलाकात कर सड़क की समस्या से अवगत करवाते हुए सड़क निर्माण की मांग को प्रमुखता से रखा। प्रमिला देवी ने प्रखंड विकास

Gawan Block Avatar
By Gawan Block Dec 30, 2021 Dec 30 59 Views
Share

गावां : प्रखंड के सांख पंचायत अंतर्गत बाल मित्र ग्राम कुरची महिला मंडल की सचिव शीला देवी के नेतृत्व में पंद्रह महिलाओं का प्रतिनिधि मंडल गुरुवार को प्रभारी बीडीओ संतोष कुमार प्रजापति से मुलाकात कर सड़क की समस्या से अवगत करवाते हुए सड़क निर्माण की मांग को प्रमुखता से रखा।
प्रमिला देवी ने प्रखंड विकास पदाधिकारी से कहा कि एक किलोमीटर सड़क का निर्माण हो जाने से लगभग 600 सौ की आबादी वाले ग्राम कुरची के लोगों को राहत मिल जाती।
बरसात के दिनों में प्रसव हेतु महिलाओं को चारपाई पर लिटाकर मुख्य पथ तक ले जाना पड़ता है। उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय कुरची में नामांकित सभी बच्चों को बरसात के दिनों में विद्यालय पहुंचने में मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। प्रखंड विकास पदाधिकारी ने कहा कि हम इसकी स्थलीय जांच करवाते हुए सड़क निर्माण की प्रक्रिया दिखवाते हैं, पूरा प्रयास रहेगा की कुरची के लोगों को मुख्य संपर्क मार्ग से जोड़ा जा सके।
प्रतिनिधि मण्डल में प्रमिला देवी, शीला देवी,गुड़िया देवी, मालती देवी, रानी देवी,
जनकवा देवी,आशा देवी, ढलिया देवी सहित दर्जनों महिलाएं एवं कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रेन्स फाउंडेशन के बाल अधिकार कार्यकर्ता राजेश शर्मा और सुरेन्द्र कुमार त्रिपाठी उपस्थित थे।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories