AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

सब्जी तोड़कर लौट रही महिला की दिनदहाड़े गला रेत कर हत्या, इलाके में सनसनी

गिरिडीह : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के पांडेयडीह मैगजीनिया में दिनदहाड़े महिला की गला रेत कर हत्या कर दिए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं इलाके में सनसनी का माहौल है। मृतका गोविंद वर्मा की 27 वर्षीय पत्नी सरिता देवी थी।   भिंडी तोड़ने गए थे


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

गिरिडीह : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के पांडेयडीह मैगजीनिया में दिनदहाड़े महिला की गला रेत कर हत्या कर दिए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं इलाके में सनसनी का माहौल है। मृतका गोविंद वर्मा की 27 वर्षीय पत्नी सरिता देवी थी।

 

भिंडी तोड़ने गए थे पति – पत्नी

मिली जानकारी के अनुसार मृतका सरिता देवी अपने पति गोविंद वर्मा के साथ भिंडी तोड़ने खेत गई थी। खेत से भिंडी तोड़ने के बाद पति गोविंद वर्मा पहले सब्जी बेचने बाजार निकल गया और वह पीछे से वापस पैदल लौट रही थी। इसी दौरान अज्ञात हमलावर चाकू से वार कर मौके से फरार हो गया।

मौके से गुजर रहे शख्स की पड़ी नजर

घटना के बाद मौके से गुजर रहे रिंकू कुमार तांती ने महिला को लहूलुहान हाल में सड़क पर पड़ा देख शोर गुल मचाया। जिसके बाद लोग जमा हुए और आनन फानन में उसे लेकर सदर अस्पताल पहुंचे जहां इलाज के कुछ देर में उसकी मौत हो गयी। घटना के बाद काफ़ी संख्या में आसपास के लोग और परिजन अस्पताल पहुंचे। घटना से परिजनों का रो – रो कर बुरा हाल है।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

 

स्थानीय लोगों में दहशत

वहीं दिनदहाड़े हुए इस सनसनीखेज वारदात से स्थानीय लोगों में आक्रोश व दहशत का माहौल है। लोगों ने अविलंब पुलिस प्रशासन से हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग की है।

मामले की जांच में जुटी पुलिस

इधर घटना के बाद पुलिस एक्टिव हो गई है। थाना प्रभारी विनय राम, एसआई सत्यदीप कुमार दलबल के साथ पहले अस्पताल पहुंचे और घटना की जानकारी ली। इसके बाद एसडीपीओ अनिल कुमार सिंह, थाना प्रभारी दलबल को लेकर वारदात स्थल पर पहुंचे और जांच शुरू कर दिया। घटना के बाद आक्रोश में लोगों ने सड़क जाम करने का प्रयास किया लेकिन एसडीपीओ के समझाने पर लोग मान गए और सड़क जाम नहीं किया।

 क्लीक कर देखें वीडियो

 

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories