TOP BANNER
Sponsored

कल से शुरू होगा परिवार कल्याण पखवाड़ा अभियान, प्रभारी ने की बैठक

गावां : परिवार कल्याण पखवाड़ा की प्रारंभ को लेकर शनिवार को गावां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अरविंद कुमार ने सहिया दीदी के साथ बैठक की। बैठक में 11 जुलाई से 24 जुलाई तक चलने वाले परिवार नियोजन अभियान को लेकर जागरूकता अभियान चलाने पर जोर दिया गया। वहीं योग्य दंपति के

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Jul 10, 2021 Jul 10 36 Views
Share

गावां : परिवार कल्याण पखवाड़ा की प्रारंभ को लेकर शनिवार को गावां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अरविंद कुमार ने सहिया दीदी के साथ बैठक की। बैठक में 11 जुलाई से 24 जुलाई तक चलने वाले परिवार नियोजन अभियान को लेकर जागरूकता अभियान चलाने पर जोर दिया गया। वहीं योग्य दंपति के रूप में चिन्हित महिला पुरुषों का शत प्रतिशत बंध्याकरण कराने पर बल दिया गया। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अरविंद कुमार ने कहा कि राज्य सरकार के निर्देश पर कुछ दिन पूर्व 15 आयुवर्ग से 45 वर्ष के बीच योग्य दंपति का सर्वे किया गया है। जिसे परिवार नियोजन अस्थाई व स्थाई के विधि में जागरूक किया गया है।

वहीं दो से कम बच्चों वाली की मां को बंध्याकरण करवाने पर उन्हें कई सरकार द्वारा चलाए जा रहे जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ा जायेगा। कहा कि सभी सहिया दीदी को अपने-अपने क्षेत्रों में महिला और पुरुष बंध्याकरण के संबंध में महिलाओं को जागरूक करने का निर्देश दिया गया है। ताकि अधिक से अधिक लोगों का बंध्याकरण किया जा सके।
मौके पर बिटीटी राजदा खातून, उषा देवी, सविता देवी, सुनीता देवी, गीता देवी, उर्मिला देवी, सुमित्रा, चिंता देवी समेत कई उपस्थित थीं।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories