TOP BANNER
Sponsored

दुर्गा पूजा में शांति व्यवस्था को लेकर ग्रामीणों की बैठक

गावां : प्रखंड स्थित पिहरा पूर्वी पंचायत भवन के सभागार में दुर्गा पूजा में शांति व सुव्यवस्था को ले ग्रामीणों की एक बैठक का आयोजन किया गया. बैठक की अध्यक्षता ग्राम प्रधान मो. शब्दर अली ने किया. बैठक में दुर्गा पूजा में शांति व सुव्यवस्था पर चर्चा किया गया. तय किया गया कि मंदिर परिसर

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk Oct 9, 2021 Oct 9 36 Views
Share

गावां : प्रखंड स्थित पिहरा पूर्वी पंचायत भवन के सभागार में दुर्गा पूजा में शांति व सुव्यवस्था को ले ग्रामीणों की एक बैठक का आयोजन किया गया. बैठक की अध्यक्षता ग्राम प्रधान मो. शब्दर अली ने किया.
बैठक में दुर्गा पूजा में शांति व सुव्यवस्था पर चर्चा किया गया.

तय किया गया कि मंदिर परिसर में सरकार द्वारा जारी गाइड लाईन का पालन हो इसका ध्यान रखा जायेगा. विजयदशमी को परिसर में अधिक भीड़ की संभावना को देखते हुए समिति के कार्यकर्ता प्रतिमा स्थल पर उपस्थित रहकर शांति व्यवस्था बनाये रखने में सहयोग करेंगे. बैठक में शांति व्यवस्था हेतु एक समिति का भी निर्माण किया गया.

बैठक में रामदास लाल, राजकुमार सिंह, सौदागर साव, मो.आलीम, अंसारी, महेन्द्र शर्मा, गिरजा मिस्त्री, मनोज कुमार गुप्ता, मो. हदीश, आनंद प्रसाद, उपेन्द्र चौधरी, मनोज कुमार, मो. अयुब, मो. मुस्तकीम, राजेश गुप्ता, छोटु मियां, जयप्रकाश साव एवम किशनदेव सिंह समेत कई उपस्थित थे.

MIDDLE
Sponsored
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories