TOP BANNER
Sponsored

गावां : आपसी विवाद के करण दस दिनों से नहीं खुल रहा था PDS दुकान, MO ने किया सस्पेंड

गावां : प्रखंड अंतर्गत चिहुटिया में महिला विकास समिति जनवितरण प्रणाली की दुकान में दस दिनों से लाभुकों के बीच अनाज का वितरण नहीं किया जा रहा था। सोमवार को सभी लाभुकों ने प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी प्रदीप राम को इस समस्या को लेकर उन्हें सूचित किया, जिसके बाद एमओ प्रदीप राम तुरंत ही स्थल पर

Gawan Block Avatar
By Gawan Block Jan 3, 2022 Jan 3 53 Views
Share

गावां : प्रखंड अंतर्गत चिहुटिया में महिला विकास समिति जनवितरण प्रणाली की दुकान में दस दिनों से लाभुकों के बीच अनाज का वितरण नहीं किया जा रहा था। सोमवार को सभी लाभुकों ने प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी प्रदीप राम को इस समस्या को लेकर उन्हें सूचित किया, जिसके बाद एमओ प्रदीप राम तुरंत ही स्थल पर पहुंच कर लाभुकों की समस्या को सुना व समाधान को लेकर सभी लाभुकों और समूह के सभी सदस्यों के साथ साथ सांसद प्रतिनिधि श्रीराम यादव और माले नेता अशोक मिस्त्री के मौजूदगी में बैठक की। बैठक के उपरांत एमओ प्रदीप राम ने बताया कि समूह के अध्यक्ष और सचिव के बीच आपसी विवाद को लेकर लाभुकों के बीच अनाज का वितरण नहीं किया जा रहा है। उन्होंने कहा की तत्काल महिला विकास समिति चिहुटिया को तत्काल निलंबित किया जा रहा है और लाभुकों का अनाज अगले आदेश तक नजदीकी जनवितरण प्रणाली की दुकान से दिया जायेगा।

रिपोर्टर : सागर गुप्ता

 

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories