AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

गावां : सेरूआ में आयोजित नौ दिवसीय चंडी महायज्ञ में उमड़ रही है श्रद्धालुओं की भीड़ यज्ञ वेदी की परिक्रमा को सुबह शाम जुट रहे हैं श्रद्धालु

गावां : गावां प्रखंड के सेरूआ गांव में चल रहे शतचंडी महायज्ञ में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रोज जुट रही है। आयोजन के चौथे दिन रविवार को बड़ी संख्या में महिलाओं समेत श्रद्धालुओं ने यज्ञ वेदी की परिक्रमा की। सुबह से ही यज्ञ वेदी स्थल पर श्रद्धालु परिक्रमा व पूजा पाठ के लिए जुट जा


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

गावां : गावां प्रखंड के सेरूआ गांव में चल रहे शतचंडी महायज्ञ में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रोज जुट रही है। आयोजन के चौथे दिन रविवार को बड़ी संख्या में महिलाओं समेत श्रद्धालुओं ने यज्ञ वेदी की परिक्रमा की। सुबह से ही यज्ञ वेदी स्थल पर श्रद्धालु परिक्रमा व पूजा पाठ के लिए जुट जा रहे हैं। शाम में भी यज्ञ वेदी की परिक्रमा के लिए भीड़ उमड़ रही है। यज्ञ वेदी के बगल में दर्जन भर से अधिक देवी-देवताओं की प्रतिमाएं बनी है। जो श्रद्धालुओं के बीच आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। यहां श्रद्धालु पूजा पाठ कर रहे हैं। रात्रि में भी कथा श्रवण के लिए आसपास से हजारों की संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। बनारस से आये विद्वान पंडितों द्वारा रात्रि में धार्मिक कथा और संगीतमय भजन से माहौल पूरी तरह भक्तिमय हो गया है।

यज्ञाचार्य राम रतन शास्त्री ने कहा कि यज्ञ वेदी की परिक्रमा से हरेक कामना को पूर्ण किया जाता है। यज्ञशाला की परिक्रमा का विशेष महत्व शास्त्रों में बताया गया है। लोग अपनी कामना से यज्ञशाला की परिक्रमा करते हैं, कोई 2, 5, 7, 11 या 108 तक भी परिक्रमा करते हैं। भगवान यज्ञ नारायण यज्ञ वेदी में साक्षात विराजमान रहते हैं। इस अनुष्ठान में पहुंचकर परिक्रमा करने से सभी कष्टों से निजात मिलती है। जीवन में खुशहाली और आनंद आता है। यज्ञ आयोजन को सफल बनाने में यज्ञ कमिटी के अध्यक्ष कैलाश यादव, सचिव रामदेव यादव, कोषाध्यक्ष लखन मिस्त्री समेत भोला मिस्त्री, जितेंद्र यादव समेत अन्य जुटे हुए हैं।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories