TOP BANNER
Sponsored

12 से 14 वर्ष की आयु के बच्चों का टीकाकरण शुरू, जिला में बनाया गया है 15 टीकाकरण कैंप

गिरिडीह : केंद्र एवं राज्य सरकार के निर्देश के आलोक में राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस के शुभ अवसर पर टीकाकरण अभियान में 12 से 14 वर्ष की आयु के बच्चों को शामिल किया गया है। इसी कड़ी में बुधवार को उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा ने नगर भवन, गिरिडीह में टीकाकरण अभियान का शुभारंभ किया। इस दौरान

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Mar 16, 2022 Mar 16 33 Views
Share

गिरिडीह : केंद्र एवं राज्य सरकार के निर्देश के आलोक में राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस के शुभ अवसर पर टीकाकरण अभियान में 12 से 14 वर्ष की आयु के बच्चों को शामिल किया गया है। इसी कड़ी में बुधवार को उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा ने नगर भवन, गिरिडीह में टीकाकरण अभियान का शुभारंभ किया।

इस दौरान उपायुक्त ने कहा कि सभी बच्चों को कोविड टीका (Corbevax) उपलब्ध कराया जा रहा है। गिरिडीह जिला में 12-14 वर्ष के लगभग 1 लाख 18 हज़ार 166 बच्चों के टीकाकरण का लक्ष्य रखा गया है। फिलहाल सरकारी वैक्सीनेशन सेंटर पर ही बच्चों का टीकाकरण किया जाएगा। टीके की दो खुराक दी जानी है जो 28 दिन के अंतराल पर दिया जा सकता है।सभी स्वास्थ्य विभाग के कर्मियों एवं अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि विद्यालयों में जाकर बच्चों का टीकाकरण सुनिश्चित कराएं। उन्होंने कहा कि बच्चों की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है। कोरोना संक्रमण से बचाव हेतु टीकाकरण अतिआवश्यक है। बच्चों के टीकाकरण को लेकर जिले में कुल 15 टीकाकरण केंद्रों का चयन किया गया है।

15 स्थानों पर बना है टीकाकरण कैंप, ऑन स्पॉट रजिस्ट्रेशन की है सुविधा

MIDDLE
Sponsored

1. कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, चैताडीह गिरिडीह
2. नगर भवन, गिरिडीह
3. केबी हाई स्कूल, डुमरी
4. सामुदायिक भवन, इसरी
5. सीएचसी, पीरटांड़
6. मध्य विद्यालय, चिरकी
7. सीएचसी देवरी
8. मध्य विद्यालय, घोसे
9. सीएचसी, गांडेय
10. सीएचसी, बगोदर
11. मध्य विद्यालय, गांवा
12. सीएचसी राजधनवार
13. सीएचसी जमुआ
14. सीएचसी सरिया
15. सीएचसी, बेंगाबाद

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories