TOP BANNER
Sponsored

मजदूर की मौत पर हंगामा, आक्रोशित लोगों ने पुलिस पर किया पथराव

पुलिस ने किया बल प्रयोग गिरिडीह : ओधोगिक इलाके के विश्वासडीह स्थित मुंद्रा राइस मिल में कार्यरत मजदूर सद्दाम की मौत के बाद मुआवजे की मांग को लेकर दिनभर हुए प्रदर्शन के बाद रात को स्थिति तब बदल गयी जब बात न बनता देख आक्रोशित लोगों ने गिरिडीह-धनबाद मुख्य मार्ग को बरवाडीह के पास सड़क

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Jan 10, 2022 Jan 10 53 Views
Share

पुलिस ने किया बल प्रयोग

गिरिडीह : ओधोगिक इलाके के विश्वासडीह स्थित मुंद्रा राइस मिल में कार्यरत मजदूर सद्दाम की मौत के बाद मुआवजे की मांग को लेकर दिनभर हुए प्रदर्शन के बाद रात को स्थिति तब बदल गयी जब बात न बनता देख आक्रोशित लोगों ने गिरिडीह-धनबाद मुख्य मार्ग को बरवाडीह के पास सड़क जाम कर दिया। मौके पर भीड़ को समझाने गए पुलिस प्रशासन की बात भी लोग नहीं मानें। इसके बाद स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने बल प्रयोग किया तो भीड़ उग्र हो गई और पुलिस कर्मियों पर पथराव कर दिया। स्थिति बिगड़ता देख इलाके में भारी संख्या में पुलिस बल को बुला लिया गया। वहीं लाठीचार्ज और आंसू गैस का प्रयोग कर भीड़ को तीतर बितर किया गया।

मौके पर बीडीओ दिलीप महतो, एसडीपीओ अनिल कुमार सिंह, नगर थाना प्रभारी रामनारायण चौधरी, मुफ्फसिल थाना प्रभारी विनय राम कार्यपालक दण्डाधिकारी धीरेंद्र प्रसाद व काफी संख्या में पुलिस बल के जवान मुस्तेद थे। वहीं उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा एसपी अमित रेणु भी मौके पर पहुंचे थे। इस दौरान उपायुक्त ने उपद्रव करने वालों पर कार्रवाई का आदेश दिया है। वहीं पुलिस दोषियों को चिन्हित कर कार्रवाई में जुटी है।

इस बाबत एसडीएम विशालदीप खलको ने बताया कि युवक मजदूर की मौत के बाद हुए हंगामे में कुछ जवानों को चोट आई है। स्थिति नियंत्रित कर लिया गया है।

MIDDLE
Sponsored

मुख्य जिम्मेवार कौन

इस पूरे प्रकरण को देखा जाए तो मिल प्रबंधन के गैरजिम्मेदाराना व्यवहार और मृतक के परिजनों के प्रति असंवेदनशीलता के कारण इतना मामला बढ़ा है। सुबह से जहां माले समेत अन्य राजनीतिक दलों के लोग मृतक के परिजन को मुआवजा देने की मांग को लेकर मिल के बाहर जमे थे। वहीं मिल प्रबंधन कोई रिस्पॉन्स ही नहीं दे रहा था। जिस कारण देर रात आक्रोशित लोगों ने हंगामा किया। लोग मिल प्रबंधन पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories