TOP BANNER
Sponsored

पेड़ से झूलता मिला अज्ञात युवक का शव, इलाके में सनसनी

शव को कब्जे में लेकर जांच में जुटी पुलिस   गिरिडीह : पचम्बा थाना क्षेत्र के नर्मदा धाम के पीछे सिलुटिया नदी के समीप रविवार को एक पेड़ पर एक युवक का शव फंदे से झूलता मिला शव है. शव मिलने की सूचना से इलाके में सनसनी फ़ैल गई. काफी संख्या में लोगों की भीड़

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk Jun 19, 2022 Jun 19 46 Views
Share

शव को कब्जे में लेकर जांच में जुटी पुलिस

 

गिरिडीह : पचम्बा थाना क्षेत्र के नर्मदा धाम के पीछे सिलुटिया नदी के समीप रविवार को एक पेड़ पर एक युवक का शव फंदे से झूलता मिला शव है. शव मिलने की सूचना से इलाके में सनसनी फ़ैल गई. काफी संख्या में लोगों की भीड़ मौके पर इकट्टा हो गई. वहीं सूचना मिलते ही पचम्बा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू कर दिया. शव को देखकर प्रतीत हो रहा है कि यह कई दिनों से यहां लटका हुआ है. शव से आसपास पूरा दुर्गन्ध फैला हुआ है. मौके पर पहुंचे पुलिस पदाधिकारी भी 10 से 15 दिन पुराना शव होने की बात कह रहे हैं. शव किसका है इसकी पहचान नहीं हो पा रही है. वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल भेज दिया है और मामले की जांच कर रही है.

 

मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह स्थानीय युवक शोच के लिए उधर से गुजर रहा था तो उसकी नज़र शव पर पड़ी. इसके बाद युवक ने हो-हल्ला किया जिसके बाद लोग जमा हुए और पुलिस को इसकी सूचना दी. लोगों ने शव के शिनाख्त का प्रयास किया मगर कोई इसे पहचान नहीं पा रहा है. अब पुलिस के द्वारा जांच पड़ताल के बाद ही मामले से पर्दा उठ सकेगा कि शव किसका है. युवक ने आत्महत्या की है या किसी ने हत्या कर शव को पेड़ से लटकाया है ये पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस की जांच के बाद ही स्पष्ट हो पायेगा. फिलवक्त पुलिस शव के शिनाख्त का प्रयास में जुटी हुई है.

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories