AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

मॉर्निंग वॉक पर घर से निकले व्यक्ति को अज्ञात वाहन ने मारा धक्का, मौत

गावां : गावां-तिसरी मुख्य पथ पर बेला महादेव मंदिर के समीप शनिवार की अहले सुबह मॉर्निंग वॉक के दौरान एक अज्ञात वाहन के धक्के से एक व्यक्ति की मौत हो गई। https://www.facebook.com/adminsamridhnews/videos/373775284430764/   घटना के संबंध में बताया जाता है कि 54 वर्षीय गावां थाना मोड़ निवासी अनिल कुमार बरनवाल पिता स्व रमेश्वरलाल बरनवाल रोज


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

गावां : गावां-तिसरी मुख्य पथ पर बेला महादेव मंदिर के समीप शनिवार की अहले सुबह मॉर्निंग वॉक के दौरान एक अज्ञात वाहन के धक्के से एक व्यक्ति की मौत हो गई।

https://www.facebook.com/adminsamridhnews/videos/373775284430764/

 

घटना के संबंध में बताया जाता है कि 54 वर्षीय गावां थाना मोड़ निवासी अनिल कुमार बरनवाल पिता स्व रमेश्वरलाल बरनवाल रोज की तरह मॉर्निंग वॉक करने के लिए घर से खोटमनाय पेट्रोल पंप की ओर गया था, उसी दौरान बेला महादेव मंदिर के समीप एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें धक्का मार दिया। घटना के बाद परिजनों व स्थानीय लोगों की सहयोग से उन्हें घायल अवस्था में गावां सीएचसी लाया गया, जहां डॉ काजिम खान ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक के एक बेटी व दो बेटा है। मामले में मृतक के पत्नी ने गावां थाना में लिखित आवेदन देकर आवश्यक कार्रवाई की मांग की है। इधर, गावां थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गिरीडीह भेज दिया। घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories