TOP BANNER
Sponsored

पल्स पोलियो अभियान की सफलता को लेकर दिया गया प्रशिक्षण, कई रहे मौजूद

गावां : आगामी 23 से 25 जनवरी तक गावां प्रखंड में चलने वाले पल्स पोलियो अभियान की सफलता को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गावां स्थित सभागार में सहिया को बैच वाइस प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में मौजूद बीपीएम प्रमोद बरनवाल, बिटीटी राजदा खातून, उषा देवी, मनोज कुमार ने उपस्थित लोगों को पल्स पोलियो अभियान की

Gawan Block Avatar
By Gawan Block Jan 9, 2022 Jan 9 43 Views
Share

गावां : आगामी 23 से 25 जनवरी तक गावां प्रखंड में चलने वाले पल्स पोलियो अभियान की सफलता को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गावां स्थित सभागार में सहिया को बैच वाइस प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में मौजूद बीपीएम प्रमोद बरनवाल, बिटीटी राजदा खातून, उषा देवी, मनोज कुमार ने उपस्थित लोगों को पल्स पोलियो अभियान की बारीकियों के बारे में जानकारी देते कर्तव्यों का निवर्हन ईमानदारी से कार्य करने की बात कही। कहा कि 23 जनवरी को निर्धारित केन्द्रों में चलाए गए पल्स पोलियो अभियान के दूसरे और तीसरे दिन (24 और 25 जनवरी) को डोर टू डोर भ्रमण के दौरान मिले निर्देशों का पालन करते उचित चिन्ह लगाएं ताकि बाद के सर्वेक्षण में डब्ल्यूएचओ अथवा विभाग के किसी भी पदाधिकारी और कर्मी को किसी तरह का कोई संशय न हो। यह भी कहा कि यदि कोई अभिभावक अपने बच्चे को पल्स पोलियों की खुराक नहीं पिलाना चाहते और मना करते हैं तो तत्काल इसकी सूचना विभाग को दें। यह भी ख्याल रखें कि किसी गंभीर बीमारी की स्थिति में टीकाकरण का कार्य न करें। इस मौके पर अन्नू देवी, निर्मला देवी, गीता देवी, उर्मिला देवी, कुंती देवी, नुशरत प्रवीण समेत प्रखंड के विभिन्न गांवों से पहुंचीं दर्जनों की संख्या में सहिया साथी मौजूद थीं।

रिपोर्टर : सागर गुप्ता

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories