AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

मूसलाधार वर्षा से जनजीवन अस्त व्यस्त, कई घर हुए जमींदोज

गावां :  प्रखंड में पिछले चौबीस घंटे से हो रहे वर्षा से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है. वर्षा के कारण कई घर जमींदोज हो गया है, वहीं काफी संख्या में घरों में बरसात का पानी प्रवेश कर जाने से काफी नुकसान हुआ है. वर्षा एवम तेज हवा के कारण कई पेड़ भी धराशायी हो


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

गावां :  प्रखंड में पिछले चौबीस घंटे से हो रहे वर्षा से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है. वर्षा के कारण कई घर जमींदोज हो गया है, वहीं काफी संख्या में घरों में बरसात का पानी प्रवेश कर जाने से काफी नुकसान हुआ है. वर्षा एवम तेज हवा के कारण कई पेड़ भी धराशायी हो गये हैं. प्रखंड के सभी इलाकों में बिजली पुरी तरह बाधित हो गया है.

मानपुर मुसहरिया टोला में कई घरों में बरसात का पानी प्रवेश कर जाने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. पिहरा पश्चिमी पंचायत के खेरडा गांव में बैजू पंडित का मिट्टी व खपरैलनुमा घर गिर गया है वहीं सांख पंचायत के लखेकुरा में सुनीता देवी पति मनोज मिस्त्री एवम अंजु देवी पति ईश्वर मिस्त्री का घर गिर जाने से लोग बेघर हो गये हैं.

लगातार वर्षा के कारण धान के खेतों का मेड़ टुटने से फसलों को भी नुकसान पहुंचा है. माल्डा पिहरा व गावां में कई स्थानों पर मुख्य पथों पर जलजमाव के कारण आवाजाही में लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories