TOP BANNER
Sponsored

आज इन राशियों पर महादेव की रहेगी कृपा

आज सोमवार का दिन है। सोम यानि चंद्र… ज्योतिष में चंद्र को ग्रहों का मंत्री माना जाता है। शरीर में यह त्वचा तो वहीं कुंडली में मन का कारक माना गया हैं। इनका रंग सफ़ेद व रत्न मोती है। इस दिन के कारक देव स्वयं देवाधिदेव महादेव शिव शंकर हैं। मेष राशि आज ग्रह स्थिति

Manish Singh Avatar
By Manish Singh May 10, 2021 May 10 48 Views
Share

आज सोमवार का दिन है। सोम यानि चंद्र… ज्योतिष में चंद्र को ग्रहों का मंत्री माना जाता है।
शरीर में यह त्वचा तो वहीं कुंडली में मन का कारक माना गया हैं। इनका रंग सफ़ेद व रत्न मोती है। इस दिन के कारक देव स्वयं देवाधिदेव महादेव शिव शंकर हैं।

मेष राशि
आज ग्रह स्थिति आपके पक्ष में रहने वाली है। ऑफिस का काम आपको घर पर करना पड़ेगा। छात्रों का मन पढ़ाई में लगेगा। आपके दिमाग में नये आइडिया आयेंगे। वैवाहिक जीवन आनन्ददायक रहेगा। व्यापार के नये प्रस्ताव मिल सकते हैं।

वृष राशि
आज विदेश में रह रहे किसी परिजन के स्वास्थ्य की चिन्ता रहेगी। बुरी आदतों की तरफ आपका झुकाव हो सकता है। प्रेमी जन के प्रति काफी भावुक रहेंगे। अपनी दिनचर्या संयमित रखें। गुप्त शत्रुओं से सावधान रहें।

MIDDLE
Sponsored

मिथुन राशि
आज लम्बे समय से अटका हुआ कोई छोटा कार्य किसी मित्र के सहयोग से पूर्ण हो सकता है। घर में स्वादिष्ट पकवानों का आनन्द उठायेंगे। खर्चों पर नियन्त्रण पाने की आवश्यकता है। आपकी सोच काफी सकारात्मक रहेगी।

कर्क राशि
आज परिवार का वातावरण शान्तिमय रहेगा। दोपहर तक काम का बोझ रहेगा लेकिन शाम के समय काफी अच्छे से बीतेगा। कारोबार की योजनाओं को भविष्य में टालने के बजाय शीघ्रातिशीघ्र क्रियान्वित करने का प्रयास करें।

सिंह राशि
आज युवा छात्रों को अपने करियर को लेकर कुछ तनाव रहेगा। लेकिन शाम तक आपका मूड हल्का हो जायेगा। अपनी उपलब्धियों के विषय में विचार करें व उसके अनुसार योजना बनायें। घर पर ऑनलाइन गेम्स का आनन्द उठा सकते हैं।

MIDDLE
Sponsored

 

कन्या राशि
आज सरकारी अधिकारियों के कारण परेशानी हो सकती है। नियमों का किसी भी तरह से उल्लंघन न करें। रिश्तेदारों के साथ सम्बन्ध खराब हो सकते हैं। खानपान में काफी संयम रखने की आवश्यकता है।

तुला राशि
आज अपने पुराने अनुभवों का प्रयोग करके कोई भी कार्य समय से पहले खत्म कर लेंगे। शाम के समय आप किसी खास मित्र से गम्भीर विषय पर चर्चा कर सकते हैं। समाजसेवक लोगों की मदद करने में बढ़-चढ़कर भाग लेंगे।

वृश्चिक राशि
आज यदि किसी कारणवश जीवनसाथी के साथ मनमुटाव है तो आज शाम को वो झगड़ा सुलझा सकते हैं। अपनी समस्याओं के लिये दूसरों को जिम्मेदार न ठहरायें। शेयर और स्टॉक मार्केट से आपको धन लाभ हो सकता है।

धनु राशि
आज आप भरपूर मात्रा में जल का सेवन करें। मित्रों से मतभिन्नता हो सकती है। कमीशन से जुड़े व्यापार में हानि हो सकती है। युवा अपना समय बर्बाद करने के बजाय अपनी योग्यता को मांझने में करेंगे तो हितकर होगा।

मकर राशि
आज व्यक्तिगत जरूरतों में किसी खर्च के कारण कटौती करनी पड़ सकती है। किसी भी कार्य को करने से पहले उसकी रूपरेखा अवश्य बना लें। अधीनस्थ कर्मचारी आपके नाराज हो सकते हैं। घर का माहौल अच्छा रहेगा।

कुंभ राशि
आज विदेश में रह रहे मित्रों से फोन पर चर्चा होगी। बौद्धिक चर्चाओं में व्यस्त रहेंगे। ऑफिस में आपकी प्रशंसा होगी। काम का दबाव कम होने से आपका दिन अच्छे से बीतेगा। आज पर्याप्त मात्रा में आराम करेंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

मीन राशि
आज सहकर्मियों के प्रति मन में असन्तोष उमड़ सकता है। लोगों पर चिल्लाने के बजाय प्यार से उन्हें समझायें। बीती बातों को बार-बार दोहराने से बचें। उच्च शिक्षा को लेकर सावधान रहेंगे। कहीं घूमने जाने का प्लान कर सकते हैं

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories