AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

SI ब्‍वायफ्रेंड के blackmail से तंग आकर रूपा ने की थी आत्‍महत्‍या

महिला थाना प्रभारी मामले में बड़ा खुलासा, आरोपी गिरफ्तार साहिबगंज की महिला थाना प्रभारी रांची के रातू निवासी रूपा तिर्की की माैत का एसआईटी ने खुलासा कर दिया है। बाॅयफ्रेंड सब इंस्पेक्टर शिव कुमार कनौजिया उन्हें ब्लैकमेल कर रहा था। इसी कारण रूपा ने खुदकुशी की थी। शिव कुमार रूपा का बैचमेट है और अभी


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

महिला थाना प्रभारी मामले में बड़ा खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

साहिबगंज की महिला थाना प्रभारी रांची के रातू निवासी रूपा तिर्की की माैत का एसआईटी ने खुलासा कर दिया है। बाॅयफ्रेंड सब इंस्पेक्टर शिव कुमार कनौजिया उन्हें ब्लैकमेल कर रहा था। इसी कारण रूपा ने खुदकुशी की थी। शिव कुमार रूपा का बैचमेट है और अभी चाईबासा में तैनात है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। एसपी अनुरंजन किस्पोट्टा ने रविवार काे ऑनलाइन प्रेस काॅन्फ्रेंस कर यह जानकारी दी। 3 मई को महिला थाना प्रभारी रूपा तिर्की ने अपने सरकारी आवास में फंदे से लटक कर जान दे दी थीl

 

एसआईटी के मुखिया डीएसपी हेडक्वार्टर संजय कुमार ने बताया कि जांच टीम ने कई ऑडियाे और वाटसअप मैसेज काे खंगाला। इसमें चाैंकाने वाले खुलासे हुए। एसआईटी के मुताबिक शिव कुमार रूपा से प्यार का नाटक करता था और अक्सर पैसाें की मांग करता था। कई बार बाइक ताे कई बार माेटी रकम मांगता था। कई बार रूपा ने उसकी मदद भी की थी। यही नहीं, वह रूपा पर आपत्तिजनक स्थिति में वीडियाे काॅल करने का भी दबाव बनाता था। इन्हीं बाताें से आहत हाेकर उसने खुदकुशी कर ली।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories