AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

आग लगने से हजारों का नुकसान

गावां : गावां थाना क्षेत्र के पटना पंचायत स्थित भेलवा गांव में आग लगने की घटना में हजारों रूपये की संपत्ति जलकर राख हो गयी। उक्त गांव निवासी संजय कुमार पिता स्व बालदेव प्रसाद यादव के घर में शनिवार की दोपहर अचानक बंद कमरे से धुआं निकलने लगा, घर के दरवाजे को जब खोला गया


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

गावां : गावां थाना क्षेत्र के पटना पंचायत स्थित भेलवा गांव में आग लगने की घटना में हजारों रूपये की संपत्ति जलकर राख हो गयी। उक्त गांव निवासी संजय कुमार पिता स्व बालदेव प्रसाद यादव के घर में शनिवार की दोपहर अचानक बंद कमरे से धुआं निकलने लगा, घर के दरवाजे को जब खोला गया तो उसमें रखा सारा सामान धू-धू कर जल रहा था। देखते ही देखते आग घर के कई भागों में फैल गया। हो हल्ला सुनकर आसपास के लोग जमा हुए वहीं फायर ब्रिगेड की टीम को भी बुलाया गया।

कमरे के अंदर बिचाली होने के कारण आग काफी तेजी से फैल गया। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। उक्त घटना में घर के अंदर रखा अनाज, कपड़ा फाटक, चौकी बरतन व नकदी समेत अन्य घरेलू सामान जलकर राख हो गया। उक्त घटना में भुक्तभोगी को लगभग डेढ़ लाख से अधिक का नुकसान हुआ है। घटना के बाद निवर्तमान जिप सदस्य राजेन्द्र चौधरी भेलवा गांव पहुंचे व भुक्तभोगी को ढाढ़स बंधाया। उन्होंने भुक्तभोगी को आर्थिक सहायता देने की मांग की है।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories