AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

साढ़े चार लाख लोगों को पछाड़कर इस युवती ने बना दिया सोने का रिकाॅर्ड, मिला 6 लाख रुपये का इनाम

पश्चिम बंगाल के हुगली में रहने वाली एक युवती ने सबसे अच्छी नींद का खिताब अपने नाम कर लिया और बतौर इनाम उसे 6 लाख रुपये मिले हैं. साढ़े 4 लाख प्रतियोगियों को पछाड़ते हुए हुगली के श्रीरामपुर की युवती त्रिपर्णा ने सर्वश्रेष्ठ नींद में सोने वाली व्यक्ति का खिताब जीता है. इस खिताब को


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

पश्चिम बंगाल के हुगली में रहने वाली एक युवती ने सबसे अच्छी नींद का खिताब अपने नाम कर लिया और बतौर इनाम उसे 6 लाख रुपये मिले हैं. साढ़े 4 लाख प्रतियोगियों को पछाड़ते हुए हुगली के श्रीरामपुर की युवती त्रिपर्णा ने सर्वश्रेष्ठ नींद में सोने वाली व्यक्ति का खिताब जीता है.

इस खिताब को जीतने को लेकर त्रिपर्णा ने बताया कि जब ऑनलाइन वेबसाइट के माध्यम से उन्हें यह मालूम पड़ा कि इस तरह की प्रतियोगिता ऑल इंडिया लेवल पर आयोजित की जा रही है तो उसने इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए आवेदन कर दिया.

इस प्रतियोगिता में कुल मिलाकर 4.5 लाख आवेदन आए थे जिसमें 15 प्रतियोगियों का चयन किया गया. इसमें से 4 लोगों को फाइनल स्तर पर प्रतियोगिता का विजेता बनने के लिए चुना गया.

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

फाइनल मुकाबले में उन्होंने इन चारों को पछाड़ते हुए सर्वश्रेष्ठ सोने वाली व्यक्ति का खिताब जीता. उसके अनुसार इस प्रतियोगिता के लिए प्रत्येक प्रतियोगियों को एक मैट्रेस और एक Sleep ट्रैकर दिया गया था.  उन सभी को सबसे ज्यादा नींद में सोने का हुनर दिखाने को कहा गया था.

त्रिपर्णा ने लगातार 100 दिन 9 घंटा सोकर रिकॉर्ड बना दिया जिसके बाद वो इस प्रतियोगिता को जीत गईं. उन्हें इस प्रतियोगिता को जीतने के लिए 6 लाख रुपये का पुरस्कार भी मिला है. उन्हें 1-1 लाख रुपये के 6 चेक दिए गए हैं.

त्रिपर्णा चक्रवर्ती ने बताया कि बचपन से ही वो सोने की काफी शौकीन थी और जब उसे कभी नींद आती है तो वह बेझिझक अंगड़ाइयां लेने लगती है. बोर्ड की परीक्षा से लेकर इंटरव्यू के परीक्षा तक कई बार परीक्षा के वक्त भी वह नींद में सो गई थी.

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

फिलहाल त्रिपर्णा अमेरिका के एक बहुराष्ट्रीय कंपनी में काम करती है और  work-from-home कर रही हैं. इसके लिए उन्हें रात में नींद से जागना पड़ता है. जिसकी भरपाई वह दिन भर सोकर पूरा कर लेती है .

अपनी पसंद के अनुसार इस प्रतियोगिता का खिताब जीतकर उन्हें काफी खुशी हुई और वो खुद पर फक्र महसूस करती हैं. त्रिपर्णा को जो ईनाम मिला है उससे वह अपने पसंद और जरूरत की चीजें खरीदेंगी.

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories