TOP BANNER
Sponsored

दस्तावेज नवीस संघ के हड़ताल के कारण जमीन निबंधन का कार्य हुआ बाधित

गिरिडीह : निबंधन कार्यालय में दस्तावेज नवीस संघ के हड़ताल के कारण शुक्रवार को भी जमीन निबंधन का कार्य बाधित रहा।जिससे सरकारी खजाने को लाखों रुपये की राजस्व की हानि हो रही है। सब रजिस्ट्रार पर दस्तावेज नवीन संघ के द्वारा अभद्र व्यवहार करने और रजिस्ट्री डीड में नुक्स निकाल कर रिश्वत लेने का आरोप

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Mar 11, 2022 Mar 11 54 Views
Share

गिरिडीह : निबंधन कार्यालय में दस्तावेज नवीस संघ के हड़ताल के कारण शुक्रवार को भी जमीन निबंधन का कार्य बाधित रहा।जिससे सरकारी खजाने को लाखों रुपये की राजस्व की हानि हो रही है।

सब रजिस्ट्रार पर दस्तावेज नवीन संघ के द्वारा अभद्र व्यवहार करने और रजिस्ट्री डीड में नुक्स निकाल कर रिश्वत लेने का आरोप लगाया जा रहा है। वहीं सब रजिस्टार डीड राईटरों पर फर्जी डीड बनाकर जमीन का धोखाधड़ी से रजिस्ट्री करने की बात कह रहे है।

बताया जा रहा है कि वर्ष 1975 में रजिस्ट्री कार्यालय में हुई आगजनी की घटना के बाद डीड जल कर राख हो गए थे। इसके बाद डीड राइटर के साथ मिलकर भू-माफिया वर्ष 1969 से 1975 के डीड नम्बर का सहारा लेकर सीएनटी जाति की जमीनों की हेरा फेरी में लगे हुए थे।जिसको सब रजिस्टार ने रंगे हाथ पकड़ लिया फिर डीड राईटरो को कार्यशैली में सुधार लाने के लिए सख्त हिदायत दी।जिसके बाद यह पूरा आंदोलन खड़ा हुआ और फिर दोनों तरफ से आरोपों की झड़ी लग गयी।

MIDDLE
Sponsored

दस्तावेज नवीस संघ के द्वारा मामले को लेकर विधायक तक शिकायत की बात कही जा रही है।गौरतलब है कि वर्ष 1971 का फर्जी डीड बनाकर कई जमीन माफिया सीएनटी जाति की जमीनों का हेराफेरी कर रहे हैं। जिससे आने वाले दिनों में जमीन संबंधित विवादों में काफी उछाल आ सकता है।फिलहाल सब रजिस्टार ने जिस फर्जी डीड का हवाला दिया है।वैसे नटरवरलालों के खिलाफ अभी तक कार्रवाई नहीं होने के सवाल को लेकर लोगों के जेहन में कई सवाल खड़े हो रहे।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories