AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

जमडार में सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का किया गया आयोजन, आज भी सीओ रहे नदारत

गावां : प्रखंड के जमडार पंचायत स्थित उत्क्रमित उच्च विद्यालय जमडार में मंगलवार को आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें प्रभारी बीडीओ संतोष प्रजापति, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी प्रदीप राम, जिप सदस्य इमरान अंसारी, राजेन्द्र चौधरी, उपप्रमुख नवीन कुमार, मुखिया नीलम ज्योति हेम्ब्रम आदि लोगो ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

गावां : प्रखंड के जमडार पंचायत स्थित उत्क्रमित उच्च विद्यालय जमडार में मंगलवार को आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इसमें प्रभारी बीडीओ संतोष प्रजापति, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी प्रदीप राम, जिप सदस्य इमरान अंसारी, राजेन्द्र चौधरी, उपप्रमुख नवीन कुमार, मुखिया नीलम ज्योति हेम्ब्रम आदि लोगो ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान बीडीओ संतोष प्रजापति ने सरकार की और से चलाई जा रही गरीबों के लिए जनकल्याणकारी योजनाओं व उनके अधिकार के बारे में जानकारी दी।

कहा कि कार्यक्रम के माध्यम से सरकार आपके द्वार पहुंची है। ऐसे में इस कार्यक्रम के तहत जन कल्याणकारी योजनाओं की लाभ लें। कहा कि इस कार्यक्रम में कई मामले का ऑन द स्पॉट ही निष्पादन कर दिया जाता है। वहीं कार्यक्रम में पहुंचे उपप्रमुख नवीन कुमार यादव ने कहा कि शिविर के माध्यम से बड़ी संख्या में ग्रामीण योजनाओं का लाभ ले रहे हैं, जो लोग प्रखण्ड कार्यालय जाने में असमर्थ हैं वैसे लोगों को गांव में शिविर लगने से योजनाओं का लाभ लेने में सुविधा होती है। सबसे ज्यादा भीड़ पेंशन को लेकर शिविर में देखने को मिली रही है इसके अलावा जन वितरण प्रणाली के शिविर में भी लोग राशन कार्ड बनाने के लिए पहुंच रहे है।
मौके पर सौरव कुमार, रविन्द्र कुमार बर्णवाल, बलराम मुर्मू, अभय चतुर्वेदी, अर्जुन शर्मा, बीपीओ गंगाधर पांडेय, बीईईओ प्रभाकर कुमार, सुधीर कुमार, अशोक कुमार, सुरेंद्र त्रिपाठी समेत दर्जनों लोग उपस्थित थे।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories