TOP BANNER
Sponsored

विभागीय आदेश के बाद भी पद को नही छोड़ रहे प्रभारी प्रधानाध्यापक

गावां : गावां प्रखंड स्थित प्रोजेक्ट प्लस टू उच्च विद्यालय पिहरा के प्रभारी प्रधानाध्यापक मो जाकिर हुसैन विभागीय आदेश के बाद भी अपने पद को नही छोड़ रहे है। उन्हें लगभग चार वर्षों पूर्व उक्त विद्यालय में शिक्षकों के कमी के कारण प्रभारी प्रधानाचार्य का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया था। अब विद्यालय में प्राप्त मात्रा

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Jun 16, 2022 Jun 16 48 Views
Share

गावां : गावां प्रखंड स्थित प्रोजेक्ट प्लस टू उच्च विद्यालय पिहरा के प्रभारी प्रधानाध्यापक मो जाकिर हुसैन विभागीय आदेश के बाद भी अपने पद को नही छोड़ रहे है। उन्हें लगभग चार वर्षों पूर्व उक्त विद्यालय में शिक्षकों के कमी के कारण प्रभारी प्रधानाचार्य का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया था। अब विद्यालय में प्राप्त मात्रा में शिक्षकों के नियुक्ति होने के कारण उनके प्रतिनियोजन को रद्द करते हुए उन्हें अपने मूल विद्यालय में चले जाने का निर्देश दिया गया था।

जिला शिक्षा पदाधिकारी के द्वारा 11 जून को ज्ञापंक 1407 के तहत उन्हें दो दिनों के अंदर वरीय शिक्षक को प्रभार देने का आदेश निर्गत किया गया था। उक्त आदेश के अनुपालन नही करने के बाद पुनः 15 जून को पत्रांक 1427 के तहत खेद प्रकट करते हुए 24 घंटे के अंदर अनुपालन प्रतिवेदन कार्यालय को उपलब्ध करवाने का सख्त निर्देश दिया गया था। बावजूद 16 जून तक उक्त शिक्षक के द्वारा किसी भी शिक्षक को प्रभार नही सौपा गया। इस संबन्ध में प्रभारी प्रधानाचार्य मो जाकिर हुसैन ने कहा कि अभी विद्यालय में परीक्षा चल रहा है परीक्षा खत्म हो जाने के बाद प्रभार सौंप दिया जाएगा। इधर डीईओ पुष्पा कुजूर से संपर्क करने का कोशिश किया गया तो उन्होंने अपना फ़ोन रिसीव नही किया। प्रभारी बीईईओ प्रभाकर कुमार ने बताया कि इस तरह का मामला मेरे संज्ञान में नही है।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories