AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

मैट्रिक इंटर परिक्षा को लेकर उपायुक्त ने अधिकारियों संग की बैठक , कदाचार मुक्त परीक्षा संचालन का दिया निर्देश

गिरिडीह : जिले भर में 24 मार्च से प्रारंभ होने वाले मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट परीक्षा के दौरान विधि व्यवस्था बनाए रखने को लेकर उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा ने सभी संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया है। उपायुक्त ने कहा कि कदाचार मुक्त एवं स्वच्छ माहौल में परीक्षा संपन्न किया जाए ताकि किसी भी प्रकार


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

गिरिडीह : जिले भर में 24 मार्च से प्रारंभ होने वाले मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट परीक्षा के दौरान विधि व्यवस्था बनाए रखने को लेकर उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा ने सभी संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया है। उपायुक्त ने कहा कि कदाचार मुक्त एवं स्वच्छ माहौल में परीक्षा संपन्न किया जाए ताकि किसी भी प्रकार का कोई परेशानी ना हो विधि व्यवस्था का संचालन अच्छे ढंग से होने चाहिए। मैट्रिक की परीक्षा प्रथम पाली तो इंटर की परीक्षा द्वितीय पाली में होगी। उपायुक्त ने स्वच्छ एवं कदाचार मुक्त परीक्षा संपन्न कराने के लिए कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

उन्होंने परीक्षा के लिए प्रतिनियुक्त स्टैटिक एवं उड़नदस्ता दंड अधिकारियों को कई दिशा निर्देश दिए। उपायुक्त ने परीक्षा केंद्रों में समय पर प्रश्न पत्र एवं उत्तर पुस्तिका पहुंचाने के लिए सभी तैयारी पूर्व में ही पूरी कर लेने का निर्देश दिया। उपायुक्त ने कहा कि सभी परीक्षा केंद्रों पर कोविड-19 प्रोटोकॉल का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित किया जाय। तथा मैट्रिक एवं इंटर की परीक्षा हेतु चयनित सभी केंद्रों पर पर्याप्त मात्रा में बेंच-डेस्क सीसीटीवी, पेयजल एवं शौचालय की सुविधा अनिवार्य होगी। साथ ही कदाचार मुक्त परीक्षा संचालन के उद्देश्य से सभी संबंधित अधिकारियों को उनकी जिम्मेवारी सौंपी गई है ताकि कदाचार मुक्त परीक्षा का संचालन किया जा सकें।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories