TOP BANNER
Sponsored

बड़की सलैया नगर पंचायत के विकास के लिए उपायुक्त ने की बैठक,कई योजनाओं के चयन के साथ दी गई स्वीकृति

गिरिडीह : उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा ने मंगलवार को अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में नगर विकास विभाग अंतर्गत बड़की सरैया नगर पंचायत में विकास योजनाओं के चयन एवं स्वीकृति को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की। बैठक में मुख्य रुप से बगोदर विधायक विनोद सिंह भी उपस्थित थे।बैठक में उपायुक्त द्वारा बड़की सरैया नगर पंचायत में

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Jul 6, 2021 Jul 6 49 Views
Share

गिरिडीह : उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा ने मंगलवार को अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में नगर विकास विभाग अंतर्गत बड़की सरैया नगर पंचायत में विकास योजनाओं के चयन एवं स्वीकृति को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की। बैठक में मुख्य रुप से बगोदर विधायक विनोद सिंह भी उपस्थित थे।बैठक में उपायुक्त द्वारा बड़की सरैया नगर पंचायत में क्रियाशील विकास योजनाओं की चयन को लेकर समीक्षा की गई तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। समीक्षा के क्रम में उपायुक्त ने कहा कि विकास योजनाओं को गति के साथ पूर्ण करने हेतु जिला प्रशासन कटिबद्ध है।

उन्होंने कार्यपालक पदाधिकारी, नगर पंचायत, बड़की सरैया से उक्त नगर पंचायत अंतर्गत क्रियाशील योजनाओं की जानकारी प्राप्त की तथा सभी योजनाओं को पूर्ण करने हतु आवश्यक निर्देश दिया इस दौरान उपायुक्त ने कहा कि राज्य सरकार व जिला प्रशासन की प्राथमिकता है कि जिले में विकास योजनाओं को गति के साथ किया जाय,उपायुक्त ने कहा की सभी योजनाओं का उद्देश्य ग्रामीण एवं स्थानीय स्तर पर आर्थिक विकास को नई गति प्रदान करने के साथ-साथ बुनियादी सेवाओं में बढ़ोतरी करना है।ताकि ग्रामीण क्षेत्रों का समग्र विकास करते हुए ग्रामीण विकास को बढ़ाया जा सकें।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories