AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

दो बिरहोर मजदूरों का कुएं में मिला शव, मजदूरी कर लौटते वक्त से थे गायब

सरिया : बीते गुरुवार की शाम से गायब 2 बिरहोर मजदूरों का शव शनिवार की सुबह एक कुएं में मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। मामले की सूचना पर स्थानीय थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दिया। मृतक मजदूरों में 22 वर्षीय अजय बिरहोर


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

सरिया : बीते गुरुवार की शाम से गायब 2 बिरहोर मजदूरों का शव शनिवार की सुबह एक कुएं में मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। मामले की सूचना पर स्थानीय थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दिया।

मृतक मजदूरों में 22 वर्षीय अजय बिरहोर और 30 वर्षीय डमरू बिरहोर है। दोनों काला पत्थर बिरहोर टंडा के रहने वाले थे।

मामले को लेकर मृतक के बहनोई विष्णुगढ़ मुरगावां निवासी सुरेश बिरहोर ने बताया कि गुरुवार की शाम वह शाला अजय बिरहोर और उसके गोतिया डमरू बिरहोर के साथ मजदूरी कर आने के क्रम में शराब पिया था। इसके बाद सुरेश वहां से निकल गया।जबकि अन्य दोनों पीछे ही रह गए। देर रात तक जब दोनों घर नहीं पहुंचे तब खोजबीन शुरू हुई। इसके बाद खोजबीन के क्रम में मृतकों के घर से 300 मीटर की दूरी स्थित अरवाटांड़ के पास उनके सामान दिखाई दिए। वहीं मौके पर मौजूद कुएं की डाली भी लोगों को टूटी दिखी। जिसके बाद ग्रामीणों ने आशंका व्यक्त करते हुए कुएं में झगर डाला और एक एक कर दोनों शव झगर में फंस गए। जिसके बाद शव को बाहर निकाला गया।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

घटना की सूचना पर बीडीओ मनोज कुमार गुप्ता, थाना प्रभारी प्रेम कुमार सदलबल मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। वहीं बीडीओ के द्वारा समाजिक सुरक्षा के तहत 30-30 हजार की सहायता राशि मृतक के आश्रितों को दी गई। वहीं पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल भेज दिया गया।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories