TOP BANNER
Sponsored

इंग्लैंड के खिलाफ पहले 2 टेस्ट के लिए टीम इंडिया की घोषणा

IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच 5 फरवरी से शुरू होने वाली 4 मैचों की टेस्ट सीरीज के शुरआती दो मैचों के लिए भारतीय टीम की घोषणा हो चुकी है। इस टीम में कप्तान विराट कोहली एक बार फिर टीम की कमान संभालते हुए नजर आएंगे। इसके अलावा अनुभवी तेज गेंदबाज इशांत शर्मा

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Jan 20, 2021 Jan 20 52 Views
Share

IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच 5 फरवरी से शुरू होने वाली 4 मैचों की टेस्ट सीरीज के शुरआती दो मैचों के लिए भारतीय टीम की घोषणा हो चुकी है। इस टीम में कप्तान विराट कोहली एक बार फिर टीम की कमान संभालते हुए नजर आएंगे। इसके अलावा अनुभवी तेज गेंदबाज इशांत शर्मा की भी टीम में वापसी हुई है।

रविंद्र जडेजा और हनुमा विहारी पहले दो टेस्ट मैचों से बाहर हो गए हैं। यह दोनों सिडनी में खेले गए तीसरे टेस्ट के दौरान चोटिल हो गए थे। फिट होने के भावजूद भुवनेश्वर कुमार टीम का हिस्सा नहीं है। इसके अलावा पृथ्वी शॉ, नवदीप सैनी ,टी नटराजन की टीम से छुट्टी हो गई है। यह तीनों ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हुई सीरीज में भारतीय टीम का हिस्सा थे। नटराजन ने ब्रिसबेन में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ डेब्यू किया था।

चोटिल रविंद्र जडेजा की जगह अक्षर पटेल को बतौर ऑलराउंडर टीम में शामिल किया गया है।

MIDDLE
Sponsored

इसके अलावा केस भारत, अभिमन्यु ईश्वरन, शाहबाज नदीम और राहुल चाहर को स्टैंब बाय पर रखा है।

इंग्लैंड के खिलाफ पहले 2 टेस्ट मैचों के लिए भारतीय टीम कुछ इस प्रकार है

विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, अजिंक्य रहाणे, चेतेश्वर पुजारा, शुभमन गिल, ऋषभ पंत(विकेटकीपर), रिद्धिमान साहा, मंयक अग्रवाल, वाशिंगटन सुन्दर, मोहम्मद सिराज, इशांत शर्मा, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, हार्दिक पांडया, केएल राहुल, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, आर अश्विन।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories