TOP BANNER
Sponsored

तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने सड़क पर खड़ा मासूम बच्चे को मारा धक्का, रेफर

गावां : थाना क्षेत्र के बिरने बाज़ार में गुरुवार की सुबह एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो वाहन ने सड़क पर खड़ा एक पांच वर्षीय मासूम बच्चे को धक्का मार दिया। घटना में बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन परिजन बच्चे को लेकर बिरने बाज़ार स्थित एक ग्रामीण चिकित्सक के पास प्राथमिक उपचार कराया। उसके

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk Sep 30, 2021 Sep 30 40 Views
Share

गावां : थाना क्षेत्र के बिरने बाज़ार में गुरुवार की सुबह एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो वाहन ने सड़क पर खड़ा एक पांच वर्षीय मासूम बच्चे को धक्का मार दिया। घटना में बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन परिजन बच्चे को लेकर बिरने बाज़ार स्थित एक ग्रामीण चिकित्सक के पास प्राथमिक उपचार कराया। उसके बाद एक ऑटो के माध्यम से घायल बच्चे को गावां अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉ सालिक जमाल ने सिटी स्कैन के लिए बच्चे को सदर अस्पताल गिरिडीह रेफर कर दिया।

जानकारी के अनुसार बिरने निवासी उमेश यादव के पांच वर्षीय पुत्र कृष्ण कुमार अपने परिजन के साथ बिरने बाज़ार घर का राशन लाने गया था। उसी दौरान बच्चे को तेज रफ्तार स्कॉर्पियो वाहन ने धक्का मार कर फरार हो गया। सूचना पर तिसरी थाना पुलिस ने स्कॉर्पियो वाहन और चालक को अपने कब्जे में ले लिया। तिसरी थाना प्रभारी पिकू प्रसाद ने बताया कि स्कॉर्पियो वाहन व चालक को कब्जे में लेकर पूछताछ की जा रही है।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories