TOP BANNER
Sponsored

नक्सल प्रभावित डुमरी के लक्ष्मी चौक में चाइना बैटरी का गुच्छा मीलने से सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

गिरिडीह  : डुमरी के नक्सल प्रभावित उत्तराखंड के ससारखो पंचायत के तिरंगा मोड़ स्थित सरिया जानेवाली पथ स्थित लक्ष्मी चौक में सड़क किनारे लावारिस रूप में चाइना पेंसिल बैटरी के गुच्छ पड़े रहने के कारण लोगों में दहशत देखा गया ।ग्रामीणों की आशंका थी कि यह  नक्सलियों द्वारा कहीं टाइम बम तो सड़क के किनारे

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Jul 15, 2021 Jul 15 53 Views
Share

गिरिडीह  : डुमरी के नक्सल प्रभावित उत्तराखंड के ससारखो पंचायत के तिरंगा मोड़ स्थित सरिया जानेवाली पथ स्थित लक्ष्मी चौक में सड़क किनारे लावारिस रूप में चाइना पेंसिल बैटरी के गुच्छ पड़े रहने के कारण लोगों में दहशत देखा गया ।ग्रामीणों की आशंका थी कि यह  नक्सलियों द्वारा कहीं टाइम बम तो सड़क के किनारे नहीं फेंक दिया गया है सड़क किनारे पड़े  बैटरी गुच्छ की की चर्चा आसपास गांव में फैल गई तथा लोग सड़क किनारे पड़े बैटरी गुच्छ को  देखने के लिए आने लगे ग्रामीणों द्वारा इस बात की जानकारी डुमरी पुलिस को दी गई ।सूचना मिलते ही थाना प्रभारी राजू मुंडा सदल बल तिरंगा स्थित लक्ष्मी चौक पहुंचकर लावारिस पड़े बैटरी गुच्छ को जप्त कर लिया ।इस संबंध में थाना प्रभारी राजू मुंडा ने बताया कि इस प्रकार के बैटरियों का प्रयोग बड़े चार्जर तथा इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस में किया जाता है ।उन्होंने टाइम होने की बात से साफ इनकार करते हुए कहा कि पुलिस यह पता लगा रही है कि किसके द्वारा इस प्रकार के बैटरियों को सड़क किनारे फेक गया।उन्होंने कहा कि पुलिस सभी एंगल से जांच शुरू कर दी है।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories