TOP BANNER
Sponsored

अवैध बालू उठाव को लेकर SDM व DMO ने की छापेमारी, मचा हड़कंप

गावां : प्रखंड के सकरी नदी से अवैध बालू उठाव को लेकर शुक्रवार की देर रात एसडीएम धीरेंद्र कुमार सिंह, डीएमओ सतीश कुमार नायक व एसडीपीओ मुकेश कुमार महतो के अगुवाई में छापेमारी अभियान चलाया गया। इस दौरान प्रखंड के कन्हैया मारण व जिबड़ी में दो तीन स्थान पर अवैध रूप से बालू डंप पाया

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk Aug 21, 2021 Aug 21 47 Views
Share

गावां : प्रखंड के सकरी नदी से अवैध बालू उठाव को लेकर शुक्रवार की देर रात एसडीएम धीरेंद्र कुमार सिंह, डीएमओ सतीश कुमार नायक व एसडीपीओ मुकेश कुमार महतो के अगुवाई में छापेमारी अभियान चलाया गया। इस दौरान प्रखंड के कन्हैया मारण व जिबड़ी में दो तीन स्थान पर अवैध रूप से बालू डंप पाया गया। वहीं गावां-सतगावां मुख्य पथ पर कन्हैया मारण एवं जिबड़ी के पास चार-पांच ट्रक में बालू लोड पाया गया। इसमें चालक द्वारा चलान दिखाने पर छोड़ दिया गया। बाद में एसडीएम ने बिरने व सकरी नदी के आसपास निरीक्षण भी किया।

एसडीएम धीरेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि ग्रामीणों के लगातार शिकायत पर शुक्रवार की देर रात अवैध बालू उठाव को लेकर छापेमारी अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान कुछ स्थानों पर अवैध रूप से डंप किए गए बालू पाया गया। जिसे चिन्हित कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। कहा कि शीघ्र ही पुनः टीम गठित कर बड़ी कार्रवाई की जायेगी।

 

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories