AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

पूर्व विधायक निजामुद्दीन अंसारी ने क्षेत्र दौरा कर लोगों की समस्याओं से हुए अवगत

गावां : पूर्व विधायक सह झामुमो नेता निजामुद्दीन अंसारी ने शनिवार को प्रखंड के कई गांवों का दौरा कर लोगों की समस्याएं सुनी व समाधान का आश्वासन दिया। उन्होंने प्रखंड के पटना, नगवां, माल्डा, गदर, गडगी, पिहरा पूर्वी, पिहरा पश्चिमी, कोभरवा, चटनियांदाह व बिरने एवं मंझने समेत कई गांवों का दौरा किया।   इस दौरान


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

गावां : पूर्व विधायक सह झामुमो नेता निजामुद्दीन अंसारी ने शनिवार को प्रखंड के कई गांवों का दौरा कर लोगों की समस्याएं सुनी व समाधान का आश्वासन दिया। उन्होंने प्रखंड के पटना, नगवां, माल्डा, गदर, गडगी, पिहरा पूर्वी, पिहरा पश्चिमी, कोभरवा, चटनियांदाह व बिरने एवं मंझने समेत कई गांवों का दौरा किया।

 

इस दौरान दौरा के क्रम में कई लोगों ने पूर्व विधायक को पानी, नाली, सड़क, आवास, राशन कार्ड से सम्बंधित समस्याओं से अवगत कराया। इसपर पूर्व विधायक ने उक्त सभी समस्याओं को सूचीबद्ध कर निराकरण करने का आश्वासन दिया। बाद में उन्होंने झामुमो पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। कार्यकर्ताओं ने प्रखंड के सकरी नदी से अवैध रूप से उठाव हो रहे बालू के समस्याओं को भी रखा। कहा कि प्रखंड के सकरी नदी से रात के अंधेरे में धड़ल्ले से बालू खनन कर बिहार भेजा जा रहा है। इससे नदी के अस्तित्व पर खतरा मंडराने लगा है।

 

पूर्व विधायक निजामुद्दीन अंसारी ने कहा कि यहां के सांसद और विधायक ने गरीबों को ठगा है। क्षेत्र के वर्तमान विधायक बाबूलाल मरांडी ने समस्याओं को लेकर कभी भी विधानसभा सत्र में नहीं उठाया है। कहा कि गावां प्रखंड मुख्यालय में बीडीओ, सीओ सीडीपीओ एवं अन्य कई विभाग अतिरिक्त प्रभार में चल रहा है। इससे ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

मौके पर झामुमों प्रखंड अध्यक्ष अजय सिंह, विनय सिन्हा, मो मंसूर आलम, सोनू कुमार, कैलाश सिंह, विनोद राम समेत कई उपस्थित थे।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories